एक्सप्लोरर

'भगवा लेकर चलने वाले…', तेज प्रताप की टोपी और नीतीश कुमार की पीली बस पर बोले प्रशांत किशोर

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर 'बिहार बदलाव सभा' के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम कर रहे हैं. औरंगाबाद के नबीनगर में उनका मंगलवार को कार्यक्रम था. पढ़िए क्या कुछ कहा है.

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर 'बिहार बदलाव सभा' के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जाकर कार्यक्रम कर रहे हैं. लोगों से अपनी बात कह रहे हैं. इसी क्रम में बीते मंगलवार (29 जुलाई) को वे औरंगाबाद में लोगों से मिले. नबीनगर में उनका कार्यक्रम था. कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में पीले रंग को लेकर तेज प्रताप यादव और एनडीए पर निशाना साधा. 

इस सवाल पर कि तेज प्रताप यादव भी पीले रंग की टोपी पहन रहे हैं इस पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा, "आपको पूरा बिहार पीली टोपी में नहीं दिख रहा है? जिस बस में बैठकर नीतीश कुमार प्रचार करने वाले हैं वो भी पीली है. नीतीश कुमार और एनडीए वाले जो दीवार पर अपना पोस्टर लगाए हैं वो भी पीला है. पीला विष्णु का कलर है… पीतांबर का कलर है. भगवा लेकर चलने वाले लोग भी अब पीला लेकर चल रहे हैं, क्योंकि उनको मालूम है कि बिहार की जनता अब पीले के साथ है." 

बता दें कि प्रशांत किशोर की पार्टी के लोगो की बात की जाए या फिर गमछे की, यह सब पीला ही है. प्रचार वाले वाहन भी पीले रंग के ही हैं. अब जब तेज प्रताप पीली टोपी में नजर आ रहे हैं और नीतीश कुमार ने भी प्रचार के लिए पीले रंग की बस मंगवाई है तो पीके ने सवालों का जवाब देते हुए अब चुटकी ली है.

बीजेपी कार्यकर्ता की ओर से शिकायत पर क्या कहा?

बातचीत के क्रम में प्रशांत किशोर ने कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल किसी ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराने की धमकी दी थी. सरकार की हालत क्या है कि वो बीजेपी के अध्यक्ष हैं और पता नहीं कौन से थाने में केस किए हैं कि आज तक पुलिस को मेरे पास आने की हिम्मत नहीं हुई. अब बीजेपी के किसी कार्यकर्ता ने थाने में आवेदन दिया है. एफआईआर दर्ज करना नहीं करना पुलिस का काम है.

प्रशांत किशोर ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर भी हमला किया. कहा, "सम्राट चौधरी और मंगल पांडेय का किस्तों में पर्दाफाश किया जाएगा. कायदे से बताया जाएगा." पीके ने कहा, "सम्राट चौधरी ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो (प्रशांत किशोर) मेरे भाई हैं… तो भाई के नाते ही बताना चाहते हैं कि प्रशांत किशोर भाई-भतीजावाद नहीं करते हैं. भाई हैं तो भी आपने जो गलती की है वो छुपने वाला नहीं है. प्रेस के सामने रखा जाएगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
'पापा की छांव में जीना सीखा', लालू यादव के लिए रोहिणी का भावुक पोस्ट
'पापा की छांव में जीना सीखा', लालू यादव के लिए रोहिणी का भावुक पोस्ट
पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक
पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget