एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: पीएम मोदी के हनुमान का हुआ हृदय परिवर्तन, सीएम नीतीश के हुए मुरीद, की जमकर तारीफ

Chirag Paswan attacks Tejashwi Yadav: लोकसभा चुनाव के बाद चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार को 'मेरे मुख्यमंत्री' कहकर सम्बोधित किया. इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला बोला.

Chirag Paswan: लोकसभा चुनाव के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के सीएम नीतीश कुमार को लेकर नजरिए बदले हुए हैं. सीएम नीतीश कुमार को लेकर एक सवाल का जवाब देते हुए मंगलवार को चिराग पासवान के सुर बदले हुए दिखे. उन्होंने सीएम नीतीश को (मेरे मुख्यमंत्री) कह कर संबोधित किया. बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले तक नीतीश कुमार को वह कोसते नहीं थकते थे, लेकिन अब तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

तेजश्वी यादव के पोस्ट पर मीडिया ने जब चिराग पासवान ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मेरे मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) इतने मजबूत इच्छाशक्ति वाले व्यक्ति हैं कि जो उन्हें जानता है वो ऐसा कभी नहीं बोलेगा.

चिराग ने की सीएम नीतीश की कार्यशैली तारीफ

चिराग पासवान ने कहा कि 'मैंने बार-बार कहा है कि उनकी (नीतीश कुमार) नीतियों से, उनकी सोच से, उनकी रणनीतियों से आप सहमति और असहमति दर्ज करा सकते हैं, लेकिन कोई मेरे मुख्यमंत्री को कंट्रोल करें...यह मुझे नहीं लगता कि मेरे मुख्यमंत्री की कार्यशैली को जो भी दशकों से देख रहा होगा वह इस बात से कभी सहमत होगा. विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. व्यक्तिगत आरोप, व्यक्तिगत टिप्पणी विपक्ष के पास यही बाकी रह गया है.

सीएम नीतीश को रिटायरमेंट ले लेना चाहिए? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि जो लोग यह सपना देख रहे हैं उन लोगों को शायद इस बात की जानकारी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ही नेतृत्व में आगामी 2025 का चुनाव एनडीए का गठबंधन लड़ने जा रहा है.

कभी निशाने पर रहते थे सीएम नीतीश 

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चिराग पासवान ने सीएम नीतीश को जेल भेजवाने तक की बात की थी. कहा था कि नल जल योजना में भारी भ्रष्टाचार हुआ है. आज वही नीतीश कुमार के लिए चिराग 'मेरे मुख्यमंत्री' कह रहे हैं. वहीं, इस बयान के बाद बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है.

ये भी पढे़ं: Bihar Politics: 'लालू यादव को कौन चला रहा है?', सीएम नीतीश पर तेजस्वी यादव के हमले से जेडीयू तिलमिलाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget