एक्सप्लोरर

बिहार के पूर्णिया में देश का पहला इथेनॉल प्लांट, CM नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, उत्पादन और अन्य फायदों के बारे में जानें

केंद्र और राज्य की इथेनॉल पॉलिसी 2021 के बाद यह पहला प्लांट है. ईस्टर्न इंडिया बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 105 करोड़ की लागत से इथोनॉल प्लांट का उद्घाटन किया गया है.

पूर्णियाः बिहार में पूर्णिया को उद्योग के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने 105 करोड़ की लागत से इथोनॉल प्लांट का शनिवार को उद्घाटन किया. पूर्णिया के परोरा में इस इथेनॉल प्लांट का शुभारंभ किया गया है. केंद्र और राज्य की इथेनॉल पॉलिसी 2021 के बाद यह पहला प्लांट बना है. ईस्टर्न इंडिया बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 105 करोड़ की लागत से इथोनॉल प्लांट का उद्घाटन किया गया. यहां रोजाना 65 हजार लीटर की क्षमता से इथेनॉल का उत्पादन होगा. 

इस मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह और स्थानीय सांसद व विधायक मौजूद रहे. उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौजूद मंत्रियों के साथ प्लांट का भ्रमण किया जिसके बाद पौधरोपण भी किया.

बिहार के पूर्णिया में देश का पहला इथेनॉल प्लांट, CM नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, उत्पादन और अन्य फायदों के बारे में जानें

यह भी पढ़ें- Patna News: नीतीश ने बुलाया और चिराग चले आए... 35 सेकेंड के इस वीडियो को देखने के बाद मन में उठेंगे कई सवाल

प्लांट से क्या-क्या होंगे फायदे?

सबसे पहले यह जान लें कि इस प्लांट से प्रतिदिन 27 टन DDGS (Distiller's dried grains with Solubles) यानी एनिमल फीड बनाने के लिए जो पोषक तत्व से पूर्ण कच्चे माल की जरूरत होती है उसका उत्पादन बायप्रोडक्ट के रूप में होगा. इस प्लांट में प्रतिदिन करीब 150 टन चावल या मक्के की जरूरत होगी, जो यहां के किसानों के लिए फायदेमंद होगा. क्योंकि इतनी बड़ी खपत के लिए किसानों को बिक्री करने के लिए स्थाई स्थान मिलेगा.

गौरतलब है कि 2021 में बने इथेनॉल नीति के बाद भारत को ये पहला प्लांट मिला है. इसके बाद और भी अन्य प्लांट की तैयारी चल रही है. वर्ष 2020 में इस प्लांट के निर्माण का कार्य शुरू होना था, लेकिन कोरोना काल के कारण काम बाधित हो गया था.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बनने से पहले ही आंधी और पानी में भरभरा कर गिरा निर्माणाधीन पुल, 1710 करोड़ की लागत से होना है पूरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बेगूसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget