एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार के CM का दावा! जनता दरबार में बोले- देश में सबसे पहले मेरा ही नाम रखा गया था नीतीश कुमार

Nitish Kumar News: सीएम नीतीश कुमार आज यानी सोमवार को जनता दरबार में पहुंचे जहां उन्होंने शिकायत लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतें सुनकर उसके जल्द समाधान के निर्देश दिए.

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज जनता दरबार में गजब का दावा किया है. जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनने के दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दावा किया कि देश में सबसे पहले मेरा ही नाम नीतीश कुमार रखा गया था और अब बहुत सारे लोग का नाम नीतीश कुमार रखा जा रहा है, उन्होंने कहा कि जब उनका नाम रखा गया था उस वक्त देश में किसी का नाम नीतीश कुमार नहीं हुआ करता था.  

दरअसल बिहार के मधुबनी से सोमवार को जनता दरबार में पहुंचे एक युवक ने सीएम नीतीश कुमार से गांव में कई लोगों के राशन कार्ड नहीं बनने की शिकायत की. युवक ने बताया कि उसका नाम नीतीश कुमार मंडल है. सीएम नीतीश कुमार ने जैसे सुना उसका नाम नीतीश कुमार है. वे बहुत खुश हो गए. हंसते हुए उन्होंने कहा ' मेरा ही नाम रख लिए हैं आप'.

सीएम ने इस दौरान ने कहा कि जब मेरा नाम रखा गया था उस वक्त देश में किसी का नाम नीतीश कुमार नहीं था. मेरे पिता जी ने मेरा नाम नीतीश कुमार रखा था. उन्होंने कहा कि आज कल तो कई लोगों का नाम नीतीश कुमार रखा जा रहा है. इतना ही नहीं सीएम ने खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव को फोन लगाकर कहा कि मेरे ही ना का युवक है. पीछे में मंडल भी लगाया है. उन्होंने विभाग के अधिकारी को युवक की समस्या का समाधान करने को कहा. 

वहीं बक्सर से यहां आई एक महिला ने कहा कि दोबारा वह जनता दरबार में आ रही है अब तक उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है. महिला की शिकायत पर सीएम नीतीश कुमार ने पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव को तलब किया है. सीएम ने पूछा कि महिला का काम अब तक क्यों नहीं हुआ है. 

जनता दरबार में सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को 17 विभागों से जुड़ी समस्याओं का सुना और इसके समाधान के लिए संबंधित विभाग के जरूरी निर्देश दिए. जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को निर्देश दिया कि अंचलाधिकारी कार्यालयों में क्यों गड़बड़ी हो रही है इसकी जांच कराएं.  

इसे भी पढ़ें: Divya Darbar: पटना के नौबतपुर में बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार शुरू, खोलेंगे भक्तों का पर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर की अग्निपरीक्षा में प्रशांत किशोर पास? BJP जीत से दूर! RJD का सूपड़ा साफ
LIVE: बांकीपुर की अग्निपरीक्षा में प्रशांत किशोर पास? BJP जीत से दूर! RJD का सूपड़ा साफ
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Xप्लेन: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 50% वोट मिलना कितनी बड़ी जीत?
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 50% वोट मिलना कितनी बड़ी जीत?

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget