एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार ने अपनी दयनीय स्थित बताते हुए केंद्र से फिर मांगा विशेष राज्य का दर्जा, नीति आयोग को लिखा पत्र

Bihar News: बिहार के योजना और क्रियान्वयन मंत्री बिजेंद्र यादव ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार को लिखे पत्र में कहा है कि बिहार विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त करने की सभी अर्हताओं को पूरा करता है.

पटना: नीतीश कुमार की सरकार ने एक बार फिर बिहार को ‘विशेष दर्जा’ देने की मांग की है. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पिछले 10-12 साल से की जा रही है. बिहार के योजना और क्रियान्वयन मंत्री बिजेंद्र यादव ने अब नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार को एक पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने कहा है कि बिहार विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त करने की सभी अर्हताओं को पूरा करता है.

मंत्री ने नीति आयोग को इस मुद्दे को हाल में आई रिपोर्ट में बिहार के बहुआयामी गरीबी सूचकांक में देश के सबसे निचले पायदान पर होने के साथ जोड़कर देखने की मांग की है. वहीं दूसरी तरफ विपक्ष इस रिर्पोट का इस्तेमाल कर नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद ‘राज्य के तीव्र विकास’ के दावे को खारिज कर रहा है. 

बिहार में रही संसाधनों की कमी

अपने पत्र में मंत्री ने स्वीकार किया है कि बिहार प्रति व्यक्ति आय, जीवनयापन सुगमता, मानव विकास जैसे सूचकांक में राष्ट्रीय औसत से नीचे है. यादव ने इस दयनीय स्थिति के लिए बिहार के चारों ओर से भूमि सीमा से घिरा होने को जिम्मेदार ठहराया. जहां पर आबादी का घनत्व बहुत ज्यादा है और प्राकृतिक संसाधनों की कमी है. राज्य के आधे से अधिक जिले बाढ़ या सूखा से ग्रस्त रहते हैं.

बिहार कई लाभों से रहा वंचित

मंत्री ने शिकायत की है कि बिहार में उन चीजों की कमी रही है जो राज्य में औद्योगिक विकास और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दे सकते थे. उन्होंने कहा है कि बिहार हरित क्रांति के लाभ से वंचित रहा. यादव ने दावा किया कि भौगोलिक परिस्थिति और इतिहास के बावजूद राज्य ने पिछले 15 साल में तेजी से विकास गति दर्ज की है. उन्होंने ये भी दावा किया कि राज्य में कृषि, ऊर्जा, सड़क और कुल मिलाकर शासन की गुणवत्ता में सुधार हुआ है. मंत्री ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा मिलने से कल्याणकारी योजनाओं के लिए देनदारी में कमी आएगी और सरकार निजी निवेशकों को आकर्षिक करने के लिए कर में छूट और वित्तीय सब्सिडी देने की स्थिति में होगी. जिससे विकास का इंजन और तेजी से चलेगा.  

साल 2000 में झारखंड को बिहार से अलग करने के बाद से ही राज्य को विशेष दर्जा देने की मांग की जा रही है. इस विभाजन से बिहार के खनिज भंडार वाले इलाके झारखंड में चले गए थे.

ये भी पढ़ें-

Bastar News: छत्तीसगढ़ पुलिस ने ओडिशा से उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा 64 लाख का गांजा पकड़ा, ड्राइवर ने बताई यह बात

UP Election 2022: बाहुबली हरिशंकर तिवारी का परिवार सपा में शामिल, जानिए अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर क्या आरोप लगाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
Bihar News: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने उठी मांग, पटना में JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर
बिहार: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने उठी मांग, पटना में JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
Jammu Kashmir: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
जम्मू कश्मीर: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget