एक्सप्लोरर

'नवंबर तक नीतीश कुमार की विदाई तय', बक्सर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा- 'मेरा बेटा...'

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने कहा कि सरकार जानती है कि गरीब जनता शराबबंदी और भ्रष्टाचार से नाराज है और उनके खिलाफ वोट डालेगी. इसलिए उनके नाम हटाए जा रहे हैं.

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर मंगलवार (12 अगस्त, 2025) को बक्सर पहुंचे. यहां उन्होंने दावा किया कि बिहार में इस साल नवंबर तक नीतीश कुमार की सत्ता से विदाई तय है. इस दौरान मीडिया के एक सवाल के जवाब में पीके ने कहा कि मेरा बेटा देश के सबसे अच्छे स्कूल में पढ़ता है, बिहार में नहीं पढ़ता लेकिन मैं बिहार को सुधारने के लिए संघर्ष कर रहा हूं. मैंने भी यहीं बोरा वाला सरकारी स्कूल से पढ़ाई की है. अपने दम पर आगे बढ़ा हूं. किसी से लूटकर नहीं.

'लालू-नीतीश से छुटकारा पाना प्राथमिकता'

प्रशांत किशोर ने बताया कि उनकी बदलाव यात्रा पूरे बिहार में चल रही है. आज यह यात्रा डुमरांव में भी पहुंची है. उन्होंने दावा किया कि जाति, धर्म और पार्टी की सीमाओं से ऊपर उठकर बिहार का हर वर्ग बदलाव चाहता है. लालू और नीतीश से छुटकारा पाना अब जनता की प्राथमिकता है.

'इसलिए उनके नाम हटाए जा रहे हैं'

बीजेपी और सत्तारूढ़ दल पर हमला बोलते हुए प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि एसआईआर के जरिए गरीब और प्रवासी बिहारी मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटने की साजिश हो रही है. सरकार जानती है कि गरीब जनता शराबबंदी और भ्रष्टाचार से नाराज है और उनके खिलाफ वोट डालेगी. इसलिए उनके नाम हटाए जा रहे हैं.

प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाया. कहा कि चाहे जितने नाम काट लिए जाएं, लेकिन जो मतदाता बचेंगे वही काफी हैं बीजेपी और नीतीश सरकार को हटाने के लिए. प्रशांत किशोर का यह बयान बिहार की सियासत में हलचल मचाने वाला माना जा रहा है, क्योंकि वे लगातार राज्य में बदलाव और नई राजनीति की बात कर रहे हैं. ऐसे बयानों का कितना असर होता है चुनाव के बाद देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें- 'मतदाता अधिकार यात्रा' को लेकर कांग्रेस ने जिले में नियुक्त किए को-ऑर्डिनेटर, पटना की जिम्मेदारी किसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
CJP को हो गई गलतफहमी! तिरंगा रैली पर शाहनवाज बोले- सरकार हर बात नहीं मानेगी
CJP को हो गई गलतफहमी! तिरंगा रैली पर शाहनवाज बोले- सरकार हर बात नहीं मानेगी

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget