एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बीमा भारती के आरोपों पर बौखलाए नीतीश कुमार, कहा- अगर किसी को इधर-उधर का मन है तो सोच ले

CM Nitish Kumar Statement: नीतीश ने कहा कि अगर कोई बयान देता है तो पार्टी की तरफ से खूब अच्छे से पहले तो समझाया जाएगा और पूछताछ की जाएगी.

पटनाः रुपौली से जेडीयू विधायक बीमा भारती (Bima Bharti) के इस्तीफे की पेशकश और उनकी ओर से मंत्री लेशी सिंह पर लगाए गए आरोपों पर सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने कहा कि यह सब गलत बात है. गुरुवार को मीडिया ने जब इस मामले में मुख्यमंत्री से सावल पूछा तो उन्होंने कहा कि इन सब पर मत सोचिए. अगर कोई बयान देता है तो पार्टी की तरफ से खूब अच्छे से पहले तो समझाया जाएगा और पूछताछ की जाएगी. अगर किसी को इधर-उधर का मन है तो सोचे. हमलोगों ने इतनी इज्जत दी है. लेशी सिंह (Leshi Singh) पर कुछ नहीं है. कब से उन्हें हम लोग मंत्री बनाए हुए हैं. यह सब लोग जानते हैं.

बीमा भारती के बयान को लेकर नीतीश कुमार ने कहा- "किसने कहवा दिया है, ये गलत है. इस तरह की बात नहीं बोलनी चाहिए. इसकी कोई गुंजाइश है कि जितने लोग रहेंगे सब के सब मंत्री बन जाएंगे. उनको बोलना और पढ़ना नहीं आता था तब भी दो दो बार मंत्री बनाए. इस तरह से कौन बोलता है? हमको तो आश्चर्य हो रहा है. वो मिलना चाहती थीं. तो हम कल ही बुलवाए, तो कहती हैं कि नहीं अभी नहीं जरूरत है."

ऊर्जा मंत्री से मिलने पहुंचे थे नीतीश

नीतीश कुमार ने कहा कि कार्तिकेय सिंह का मामला देखा जा रहा है. पूरा मामला क्या है. दरअसल गुरुवार को नीतीश कुमार बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव से अस्पताल में मिलने के लिए पहुंचे थे. बिजेंद्र यादव की तबीयत खराब है और वो अस्पताल में भर्ती हैं. अस्पताल से निकलने के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया को यह सारी बात बताई. उन्होंने कहा कि हमारा लालू जी से पुराना रिश्ता है. उन्होंने यह भी कहा कि समय पर बीजेपी के खिलाफ बोलेंगे. हमने बीमा भारती को चेताया है. बीमा भारती को तो शपथ ग्रहण लेने नहीं आ रहा था. 

बीमा भारती ने क्या कहा था?

बुधवार को बीमा भारती ने मंत्री लेशी सिंह पर आरोप लगाते हुए यहां तक कह दिया था कि वह मर्डर कराती हैं. उन्होंने कहा, "मंत्री लेशी सिंह को बर्खास्त किया जाए नहीं तो हम इस्तीफा देंगे." उन्होंने आरोपों की बौछार करते हुए कहा कि लेशी सिंह का काम धमकाने का और रंगदारी का काम है और जो उसके खिलाफ बोलता है उसका मर्डर कराती हैं. इस तरह के लोगों को कैबिनेट में जगह मिलेगी तो पार्टी का क्या होगा? दीमक की तरह पार्टी में रहने वाले लोगों को हटाया जाए नहीं तो ये पार्टी को खा जाएंगे. जेडीयू में बहुत महिलाएं हैं उन्हें कैबिनेट में शामिल कर देते.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Politics: कार्तिकेय सिंह के मामले पर भड़के जीतन राम मांझी, कहा- मुझ पर भी केस था, 8 घंटे में इस्तीफा देना पड़ा था

Bihar Politics: 'चावल घोटाले' पर कौआ और कान की कहानी, मंत्री सुधाकर सिंह बोले- केंद्र में सरकार चलाने वाले सभी दागी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget