एक्सप्लोरर

Watch: बीमारी, डिमेंशिया, आउट ऑफ फोकस… CM नीतीश के लिए BJP ने क्यों कहा ये सब? जनता दरबार में गजब हो गया!

Nitish Kumar Janta Darbar: जनता दरबार में हुई इस घटनाक्रम का वीडियो बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. पढ़िए पूरी खबर.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) ने सोमवार (4 सितंबर) को जनता दरबार (Janta Darbar) में 51 लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभाग को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. प्रदेश के कई जिलों से लोग अपनी-अपनी शिकायत लेकर जनता दरबार में पहुंचे थे. इस दौरान ऐसा भी नजारा दिखा जिसको लेकर बीजेपी ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के लिए तंज कसते हुए कई बातें कह दी.

पहले जानिए जनता दरबार में क्या हुआ?

जनता दरबार में एक व्यक्ति शिकायत लेकर पहुंचा और सीएम नीतीश कुमार के सामने बैठकर उसने अपनी पूरी बात बताई. उसने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि एफआईआर दर्ज कराने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई. फरियादी की बात सुनकर पास में खड़े अधिकारी को सीएम ने कह दिया फोन लगाओ. इस पर सीएम के पास में खड़े अधिकारी ने कहा कि किसे? गृह सचिव को? इस पर नीतीश कुमार ने कह दिया मंत्री जी. इसके बाद थोड़ी देर के लिए कन्फ्यूजन होने लगा.

नीचे लिंक पर क्लिक कर पूरा वीडियो देखें

जनता दरबार में हुए इस घटनाक्रम को लेकर बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है- "इंजीनियर सीएम भूल गए कि वे गृहमंत्री भी हैं! बिहार में शासन व्यवस्था की यह कॉमेडी या त्रासदी, क्या है? सीएम पूरी तरह से आउट ऑफ फोकस हैं, उनमें भूलने की बीमारी या डिमेंशिया जैसे लक्षण दिख रहे हैं. ऐसे में 5 विभाग वाले स्कूली शिक्षा प्राप्त डिप्टी सीएम की स्थिति समझ सकते हैं!!"

इन विभागों की शिकायतों को सीएम ने सुना

बता दें कि आज 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, निगरानी विभाग, खान गृह विभाग, एवं भूतत्व विभाग, निर्वाचन विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं संसदीय कार्य विभाग से संबंधित मामलों पर सुनवाई हुई. कुल 51 लोगों की शिकायतों को सुना गया है.

यह भी पढ़ें- Prashant Kishor News: 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर मचे घमासान के बीच क्या कहते हैं PK? जानिए ये सही है या गलत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget