एक्सप्लोरर

शराबबंदी पर CM नीतीश की संवेदनशीलता उनपर ही पड़ी भारी! महिला MLA को जवाब देकर विवादों में घिरे मुख्यमंत्री

एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी. विधायक निक्की हेंब्रम आदिवासियों की समस्या बता ही रही थीं तो नीतीश कुमार ने उन्हें बीच में ही रोक दिया और कुछ ऐसा बोल गए कि निक्की हेंब्रम को बुरा लग गया.

पटनाः बिहार में शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इतने सख्त हैं कि वो कब क्या बोल जा रहे हैं शायद उन्हें पता भी नहीं चल रहा है. अभी हाल ही में उन्होंने पटना के ज्ञान भवन में शराबबंदी को लेकर राज्य के कर्मियों को शपथ दिलाई थी. इस दिन उन्होंने बातों बातों में शराबबंदी के लिए महिलाओं के कमरे में मर्द पुलिसकर्मियों के घुसने को सही बता दिया था. उनके इस बयान पर अभी किरकिरी हो ही रही थी कि अब एक बीजेपी की महिला विधायक निक्की हेंब्रम (Nikki Hembram)पर टिप्पणी कर वह विवादों में फंस गए हैं.   

दरअसल, बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र चल रहा है. बीते सोमवार को एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी. इसी बैठक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बीजेपी की महिला आदिवासी विधायक निक्की हेंब्रम के लिए गलत शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगा. विधायक निक्की हेंब्रम आदिवासियों की समस्या बता ही रही थीं और शराबबंदी पर ही कुछ कह रही थीं कि नीतीश कुमार ने उन्हें बीच में ही रोक दिया. नीतीश कुमार ने खुद बोलना शुरू कर दिया और उन्होंने महिला विधायक को कह दिया कि आप इतनी सुंदर हैं, लेकिन आपको मालूम है कि आदिवासियों के लिए हमने क्या-क्या किया है. आपका विचार बिल्कुल उल्टा है. वहीं, दूसरी ओर इस पूरे मामले में एनडीए की बैठक में मौजूद कुछ विधायक और मंत्री ने ऑफ कैमरा बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा गलत नहीं थी. उन्होंने समझाने के क्रम में ऐसा कहा. गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. वहीं, विधायक निक्की हेंब्रम ने कहा कि वह आश्चर्य में हैं.

यह भी पढ़ें- Darbhanga News: साइकिल चोरी के आरोप में नाबालिग को खंभे से बांधकर पीटा, VIDEO बनाते रहे लोग, किसी ने छुड़ाया तक नहीं

आलाकमान को कराया जाएगा अवगतः संजय जायसवाल

इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बयान के बाद विधायकों के आक्रोश को देखकर बीजेपी का प्रदेश नेतृत्व बैकफुट पर आ गया. उनके गुस्से को शातं करने के लिए बिहार बीजेपी के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने आलाकमान का सहारा लिया. संजय जायसवाल ने कहा कि वे पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को इस बारे में अवगत कराएंगे.

इस मामले को विस्तार से जानने के लिए सीधे एबीपी न्यूज ने विधायक निक्की हेंब्रम से गुरुवार को बातचीत की. निक्की हेंब्रम ने बताया वो आदिवासियों की समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत करा रही थीं. उन्होंने कहा, शराबबंदी कानून तो बनाई गई लेकिन हमारे यहां महुआ लाइफलाइन है. लोग इधर जंगल में रहते हैं. विषम परिस्थिति में लोग महुआ बेचते हैं. आपने (मुख्यमंत्री) शराबबंदी की है कीजिए, लेकिन महुआ पर जो आपने रोक लगाई है कि पांच किलो से ज्यादा महुआ आप घर में नहीं रख सकते हैं. इसपर विचार कीजिए.”

निक्की हेंब्रम ने कहा महुआ आदिवासी समाज के लिए लाइफलाइन है और आप उस सपोर्ट को छीन रहे हैं तो आप उसका वैकल्पिक व्यवस्था कीजिए. एमपी में शिवराज सिंह चौहान की सरकार 35 रुपये किलो महुआ खरीद रही है. आप उसी तरह से खरीदें. उससे दवाई बनाएं. लोगों को अच्छा रेट मिल जाएगा तो वो दारू क्यों बनाएगा? साथ ही उनका उत्थान भी होगा. उन्होंने कहा कि बिहार के किसी भी क्षेत्र में जितने भी आदिवासी हैं वो एक डिसाइडेड वोटर हैं. वो एनडीए के सपोर्टर हैं उनके लिए काम करना हमारा धर्म बनता है. नीतीश कुमार को मेरा विचार गलत लगा, उनके सोचने का तरीका अलग है.

यह भी पढ़ें- Dr Rajendra Prasad Jayanti: सिवान का वो घर जहां रहते थे देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, जानिए आज कैसी है स्थिति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget