एक्सप्लोरर

Watch: 'नीतीश भैया प्रधानमंत्री के लिए तैयार हो जाइए', सिख महिला के कहते ही देखिए मुख्यमंत्री ने कैसे दिया रिएक्शन

Nitish Kumar Patna Sahib: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना साहिब गुरुद्वारा में गुरपुरब समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. यहीं उनसे महिला ने यह बात कही है.

पटना: नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पीएम पद के उम्मीदवार होंगे या नहीं यह तो वक्त बताएगा लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा के साथ ही अब लोग भी मांग करने लगे हैं कि वो तैयार हो जाएं. दरअसल, नीतीश कुमार मंगलवार को पटना साहिब गुरुद्वारा में गुरपुरब समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. यहां नीतीश कुमार ने हाजिरी लगाई और गुरु महाराज तख्त साहिब के सामने झुक कर देश में अमन चैन के लिए प्रार्थना की. इसके तुरंत बाद एक महिला ने नीतीश कुमार से कह दिया कि वो प्रधानमंत्री के लिए तैयार हो जाएं.

दरअसल, नीतीश कुमार गुरु महाराज के सामने माथा टेक रहे थे. इस दौरान हरजीत कौर नाम की महिला ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पीएम वाली बात कह दी. नीतीश कुमार के साथ मंत्री संजय कुमार, विजय कुमार चौधरी भी थे. नीतीश कुमार के साथ-साथ सभी हंसने लगे. महिला ने बाहर आकर दोबारा नीतीश कुमार से कहा कि वो प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार रहें. पूरा सिख समुदाय उनके साथ है. महिला की बात सुनकर मुस्कुराते हुए नीतीश कुमार चले गए.

गुरुद्वारा से नीतीश कुमार का लगाव

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पटना साहिब गुरुद्वारा से पुराना लगाव रहा है. आज मंगलवार को जब वे पहुंचे तो यहां उन्होंने सालस राय जौहरी दीवान हॉल का  उद्घाटन भी किया. बता दें कि नीतीश कुमार हर कार्यक्रम में पटना साहिब पहुंचे हैं. पांच नवंबर को राजगीर में होने वाले गुरु नानक जयंती समारोह में भी वह भाग लेने गए थे.

'नीतीश कुमार पीएम मोदी से दो कदम आगे'

इधर, हरजीत कौर ने मीडिया को बताया कि सिख समुदाय के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बहुत कुछ किया है. पटना साहिब में होने वाले प्रकाश उत्सव को एतिहासिक बनाया है. पूरे सिख समुदाय की इच्छा है कि वे प्रधानमंत्री बनें. इसलिए अपने दिल की बात मुख्यमंत्री के सामने उन्होंने बताई. महिला ने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दो कदम आगे हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार में मठ-मंदिरों के रजिस्ट्रेशन को लेकर पार्टियों में क्यों मची खलबली? BJP, RJD, JDU और कांग्रेस का बयान आया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget