एक्सप्लोरर

Nitish Kumar Yatra: नीतीश की यात्रा से पहले उनकी पोल खोलने पर उतरी BJP, निखिल आनंद ने पूछे गंभीर सवाल

Nitish Kumar Bihar Yatra 2023: बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि नीतीश कुमार किन नीति, नैतिकता और सिद्धांत की बात करेंगे? लोगों से क्या कहेंगे?

पटना: नए साल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar Bihar Yatra) यात्रा पर निकलेंगे. लोगों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में तो बताएंगे लेकिन इसके पहले बीजेपी पोल खोलने पर उतर गई है. बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद (BJP Nikhil Anand) ने नीतीश कुमार से सवाल किए हैं कि वो अपनी यात्रा के दौरान आखिर लोगों से क्या कहेंगे?

17 सालों में नीतीश ने की 14 यात्राएं

निखिल आनंद ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारतीय जनता पार्टी ने अपने कंधे पर बिठाकर उनका जयकारा भी लगाया और उनकी राजनीतिक हैसियत बनाई, वजूद स्थापित कर इस स्तर तक पहुंचाया लेकिन नीतीश कुमार को ये मंजूर नहीं था. वे लालू यादव की गोद में बैठ गए और उनके दरबार में हाजिरी लगाने के बाद नई सरकार बना ली. 17 सालों में उन्होंने बिहार में 14 यात्राएं कीं. अब फिर से यात्रा पर जा रहे हैं. नीतीश कुमार क्या कहेंगे बिहार की जनता को? किन नीति, नैतिकता और सिद्धांत की बात करेंगे?

'नीतीश कुमार के पास कहने के लिए नहीं बचा'

बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने छपरा जहरीली शराब कांड का जिक्र करते हुए कहा कि जो मृतक हैं उनके अनाथ बच्चे, विधवाएं वो भी न्याय की गुहार लगा रहे थे तो क्या उनको मुआवजा मिलेगा? कहा कि जो छात्र सीटीईटी, बीटीईटी पास कर नियुक्ति की बाट जोह रहे हैं उनको नीतीश कुमार क्या कहेंगे?

बीपीएससी के बाद जिस तरीके से बीएसएससी के पेपर लीक हो गए, इतनी बड़ी संख्या में लाखों छात्रों के साथ नीतीश कुमार क्या संवाद करेंगे? उनके पास कहने के लिए बचा है? जेट खरीद रहे हैं. हवाई यात्रा करेंगे. देशाटन करेंगे? नीतीश कुमार के पास अब कहने के लिए कुछ भी नहीं बचा है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'प्रशांत किशोर महाज्ञानी आदमी', PK के बयान पर जगदानंद ने कसा तंज, JDU और BJP ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget