एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'प्रशांत किशोर महाज्ञानी आदमी', PK के बयान पर जगदानंद ने कसा तंज, JDU और BJP ने कही ये बात

Reactions on Prashant Kishor Statement: प्रशांत किशोर ने बयान दिया है कि नीतीश फिर पलटी मारेंगे. इसी को लेकर पार्टियों ने अपना रिएक्शन दिया है.

पटना: प्रशांत किशोर ने कहा है कि नीतीश कुमार फिर पलटी मारेंगे. बीजेपी को महागठबंधन नहीं हरा सकता है. विधानसभा के दो उपचुनाव गोपालगंज, कुढ़नी में बीजेपी ने महागठबंधन को हरा दिया. इस बयान के बाद बिहार में सियासत गरमा गई है. आरजेडी के अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) ने प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए कहा कि वह महाज्ञानी आदमी हैं. उनके बयानों पर जवाब देने के लिए मेरे पास ज्ञान नहीं है. महाज्ञानी लोग कुछ भी बोल सकते हैं. इन पर किसी का बस थोड़ी चलता है.

पीके ने पूर्वी चंपारण के मेहसी में जन सुराज पदयात्रा के दौरान उन्होंने बयान दिया है. आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि प्रशांत किशोर बीजेपी के दलाल हैं. बीजेपी के एजेंडे को लागू कराने की कोशिश में लगे हुए हैं. बीजेपी इसके माध्यम से अपना पक्ष रखवाती है. प्रशांत किशोर एक बिजनेसमैन हैं. कई पार्टियों में नतमस्तक होकर पैसा कमाया. कभी बीजेपी के पास गए कभी अरविंद केजरीवाल तो कभी ममता बनर्जी. गुजरात से ही उत्पत्ति हुई है. कितने पिछड़े, अति पिछड़े, दलितों को अपनी कंपनी में रखे हैं? यह कोई आंदोलन से निकले हैं क्या? 

पीके इवेंट मैनेजमेंट कर्ता: बीजेपी

बिहार बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर एक इवेंट मैनेजमेंट कर्ता हैं. सुर्खियों में रहने के लिए कुछ भी बोलते हैं. नीतीश कुमार के लिए एनडीए के दरवाजे बंद हैं. 2024 में नीतीश कुमार समेत पूरे महागठबंधन का सूपड़ा साफ होगा. सभी दलबदलू भ्रष्टाचारी बीजेपी के डर से महागठबंधन बना चुके हैं.

पीके किसी कुंठा से ग्रसित: जेडीयू

जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने भी प्रशांत किशोर पर हमला बोला. कहा कि पीके को नीतीश कुमार ने बहुत सम्मान दिया. वो चुनावी रणनीतिकार थे लेकिन जेडीयू में नीतीश ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया. वह किसी कुंठा से ग्रसित हैं. नीतीश कुमार महागठबंधन में ही रहेंगे. सभी विपक्षी दलों को एकजुट भी कर रहे हैं. 2024 में बीजेपी का सफाया होगा. नीतीश बोल चुके हैं कि वह महागठबंधन छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar Reaction: नमामि गंगे के कार्यक्रम में कोलकाता क्यों नहीं जा रहे नीतीश? BJP को दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget