एक्सप्लोरर

गाय पालन के लिए नीतीश सरकार दे रही इतने रुपये, तुरंत करें आवेदन, ये है अंतिम तारीख

Bihar Government Scheme: 15 और 20 मवेशियों की इकाइयों पर सभी वर्गों को 40 प्रतिशत अनुदान मिल रहा है. अब तक 15 दुधारू मवेशी श्रेणी में 75 और 20 दुधारू मवेशी श्रेणी में 60 आवेदन आ चुके हैं.

Bihar Sarkar Yojana: अगर आप गाय पालन कर कुछ कमाना चाहते हैं तो फिर नीतीश सरकार (Nitish Government) की योजना का लाभ ले सकते हैं. राज्य सरकार, किसानों और बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए स्वरोजगार का मौका दे रही है. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने 'समग्र गव्य विकास योजना' के तहत आवेदन आमंत्रित किया है. बीते मंगलवार (01 जुलाई, 2025) को विभाग की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई.

वेबसाइट पर जाकर करें ऑनलाइन आवेदन

गाय पालन की योजना का लाभ उठाने के लिए 25 जुलाई 2025 तक वेबसाइट dairy.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. माना जा रहा है कि बिहार सरकार की इस योजना से राज्य में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार दिलाने में बड़ी मदद मिलेगी.

योजना के तहत कितने रुपये दे रही सरकार?

इस योजना के अंतर्गत दो, चार, 15 और 20 उन्नत नस्ल के दुधारू मवेशियों/बाछी- हीफर की डेयरी इकाइयों की स्थापना के लिए ऋण-सह-अनुदान की सुविधा दी जा रही है. दो मवेशियों की इकाई के लिए 1.74 लाख रुपये, चार मवेशियों के लिए 3.90 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है, जिसमें अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति/जनजाति को 75 प्रतिशत और अन्य को 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा.

15 और 20 मवेशियों की इकाइयों पर सभी वर्गों को 40 प्रतिशत अनुदान मिल रहा है, जिसमें 15 मवेशियों/बाछी - हीफर के लिए 15.34 लाख रुपये और 20 मवेशियों/बाछी - हीफर के लिए 20.22 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है.

अब तक आ चुके हैं 1849 आवेदन

'समग्र गव्य विकास योजना' के तहत डेयरी स्थापित करने के लिए अब तक 2 दुधारू मवेशी श्रेणी में 1267 आवेदन आ चुके हैं. वहीं 4 दुधारू मवेशी श्रेणी में 447, 15 दुधारू मवेशी श्रेणी में 75, 20 दुधारू मवेशी श्रेणी में 60 आवेदन आ चुके हैं. इस तरह से अब तक कुल 1849 आवेदन आ चुके हैं. अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- मौलाना कहे जाने पर आई तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'BJP के चिरकुट सब…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget