एक्सप्लोरर

मौलाना कहे जाने पर आई तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'BJP के चिरकुट सब…'

Tejashwi Yadav: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि हम मुद्दों की बात करते हैं, वे मुर्दों की बात करते हैं. नफरत फैलाने की कोशिश हो रही है.

Tejashwi Yadav on Maulana: वक्फ कानून को लेकर बिहार की राजनीति इन दिनों गरमाई हुई है. आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधते हुए स्पष्ट कहा है कि वे धर्म नहीं, कर्म की राजनीति में विश्वास रखते हैं. साथ ही उन्होंने बीजेपी के प्रवक्ताओं की ओर से लगाए गए आरोपों का भी मंच से जवाब दिया. कहा, "लगातार दिल्ली में बीजेपी के चिरकुट सब... संघी वाले, दो दिन से हमको गाली दे रहे हैं. कभी 'नमाजवादी' कह रहे हैं कभी 'मौलाना' कह रहे हैं." 

तेजस्वी यादव मंगलवार (01 जुलाई, 2025) को पटना के बापू सभागार में आयोजित अब्दुल कय्यूम अंसारी की 120वीं जयंती के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे. इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम मुद्दों की बात करते हैं, वे मुर्दों की बात करते हैं. नफरत फैलाने की कोशिश हो रही है.

'मंदिर भी सजाएंगे और मस्जिद भी…'

तेजस्वी यादव ने कहा, "हम धर्म के नाम पर नहीं, कर्म के नाम पर पहचान बनाएंगे. मंदिर भी सजाएंगे और मस्जिद भी, हमारा और जनता का रिश्ता सिर्फ राजनीति का नहीं, जज्बात का है. जब हमारी तकलीफ एक है तो हम अलग कैसे हो सकते हैं? अगर जनता का साथ मिला तो नागपुर से चल रही सरकार और नागपुरिया कानून को सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे."

क्यों बढ़ा विवाद?

दरअसल इस पूरे विवाद की शुरुआत बीते रविवार को उस वक्त हुई जब तेजस्वी यादव ने पटना के गांधी मैदान में आयोजित 'वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ' रैली को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की ओर से लागू वक्फ कानून पर तीखा बयान दिया. उन्होंने कहा कि बिहार में मौजूदा सरकार सत्ता से बाहर होने की राह पर है. अगर राज्य में विपक्षी दलों की सरकार बनती है तो वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंक देंगे. इसी बात को लेकर बीजेपी तेजस्वी यादव पर हमलावर है.

गौरव भाटिया ने तेजस्वी को बताया मौलाना

तेजस्वी यादव के बयान के बाद बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बीते मंगलवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा, "तेजस्वी यादव इस देश को इस्लामिक मुल्क बनाना चाहते हैं. ये शरिया कानून लागू करना चाहते हैं. मौलाना तेजस्वी यादव संविधान को जानते नहीं हैं. आरजेडी बिहार में अगले 50 साल सत्ता में आने वाली नहीं है. हमारे लिए अंबेडकर जी पूजनीय हैं. तेजस्वी यादव और लालू यादव सांप्रदायिक राजनीति करते हैं. हिंदू और मुस्लिम राजनीति कर रहे हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक से BJP की जीत, अनंत सिंह का आ गया बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
जन सुराज के डिजिटल हेड देवपालिक गुप्ता का शव मिला, ट्रेन से हुए थे लापता
जन सुराज के डिजिटल हेड देवपालिक गुप्ता का शव मिला, ट्रेन से हुए थे लापता

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget