एक्सप्लोरर

'विमान हादसे में राज्य का कोई व्यक्ति…', अहमदाबाद प्लेन दुर्घटना के बाद नीतीश सरकार एक्टिव

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में अब तक 265 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. कुल 230 यात्री सवार थे. 230 यात्रियों के अलावा 12 क्रू मेंबर थे.

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद अब नीतीश सरकार (Nitish Government) भी एक्टिव हो गई है. बिहार सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. शुक्रवार (13 जून, 2025) को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से यह हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. विभाग की ओर से जारी किए गए पत्र में सरकार की ओर से अपील की गई है कि अगर विमान हादसे में राज्य का कोई व्यक्ति हताहत हुआ तो उसकी सूचना बिहार सरकार को दी जाए. 

पत्र में लिखा गया है कि इस घटना के संबंध में यदि बिहार राज्य के किसी नागरिक के प्रभावित होने की जानकारी हो, तो आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 0612-2294204, 0612-2294205 पर तत्काल सूचना दी जा सकती है. टोल फ्री नंबर 1070 पर भी फोन किया जा सकता है. कहा गया है कि आपदा के प्रभाव को कम से कम करने के लिए बिहार का आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. 

अब तक 265 लोगों की मौत की पुष्टि

बता दें कि बीते गुरुवार (12 जून, 2025) को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में अब तक 265 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. एअर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 ने गुरुवार की दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी. इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे. 230 यात्रियों के अलावा 12 क्रू मेंबर थे. उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही फ्लाइट क्रैश हो गई.

हादसे में सिर्फ एक यात्री की बची जान

अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ करते समय ही आसपास की इमारत या दीवार से टकराने से प्लेन क्रैश हो गया. मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं. सिर्फ एक यात्री की जान बची है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे वाली जगह पहुंचकर हालात का जायजा लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्लेन हादसे की घटना को लेकर अहमदाबाद हवाई अड्डे पर अधिकारियों के साथ बैठक भी की. अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की है. बीते गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget