एक्सप्लोरर

बेगूसराय के तीन युवकों की समस्तीपुर में मौत, बारात से लौट रहे थे सभी, स्कॉर्पियो ने उड़ाया

Road Accident: समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र स्थित डाकबंगला चौक का मामला है. मरने वाले तीनों युवक बेगूसराय के रहने वाले थे. हादसे के बाद स्कॉर्पियो पर सवार लोग गाड़ी छोड़कर ड्राइवर सहित फरार हो गए. 

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर में गुरुवार (12 जून, 2025) की देर रात बाइक सवार तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई. घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र स्थित डाकबंगला चौक की है. तीनों दोस्त एक ही बाइक से थे. रात स्कॉर्पियो और बाइक के बीच हुई टक्कर में यह घटना हुई है. मृतकों की पहचान अनुज कुमार, सुजीत उर्फ दिलखुश और पतलू के रूप में हुई है. 

…और फरार हो गए स्कॉर्पियो सवार लोग

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. बताया गया कि ये सभी युवक एक दोस्त की बारात में शामिल होकर वापस अपने घर बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव लौट रहे थे. इसी दौरान रात के करीब एक बजे मुजफ्फरपुर नंबर (बीआर 06 पीई 5926) की स्कॉर्पियो से जोड़दार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद चालक सहित स्कॉर्पियो सवार लोग गाड़ी छोड़कर फरार हो गए. 

घटनास्थल पर ही हुई सबकी मौत

इस मामले में सदर अस्पताल पहुंचे एक मृतक के परिजन (दादा) बलदेव राय ने बताया कि सभी उनकी बेटी के यहां हो रही नाती की शादी से लौट रहे थे. इसी दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई. वहीं घटना को लेकर मृतक अनुज कुमार के भाई राज कुमार राय ने बताया कि बीती रात सभी एक बाइक से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान मिथिला डेयरी के समीप तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने जोड़दार टक्कर मार दी. सबकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 

इस हृदय विदारक घटना के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया है. सबका रो-रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे. घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र स्थित डाकबंगला चौक की है.

यह भी पढ़ें- मोतिहारी में शख्स को मारी गोली, घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे लोग… नहीं मिला कोई डॉक्टर, मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget