एक्सप्लोरर

CHO के 2000 पदों से नीतीश कुमार और BJP को कमाने थे 100 करोड़? तेजस्वी यादव बोले- युवाओं के साथ खेल

CHO Exam Paper Leak: सीएचओ के 4500 पदों पर बहाली के लिए परीक्षा हो रही थी. अब इस पूरे मामले में आर्थिक अपराध इकाई की टीम जांच कर रही है. विशेष टीम का गठन भी किया गया है.

Bihar CHO Exam Paper Leak: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) भर्ती परीक्षा में अनियमितता पाए जाने के बाद बीते सोमवार (02 दिसंबर) को इस एग्जाम को रद्द कर दिया गया है. तीन केंद्रों पर ऑनलाइन परीक्षा के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पाए जाने के बाद यह एक्शन लिया गया है. इस मामले में 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें अभ्यर्थी, परीक्षा केंद्र के मालिक और कर्मचारी और आईटी प्रबंधक तक शामिल हैं. अब इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है. मंगलवार (03 दिसंबर) को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक्स (X) पर पोस्ट कर नीतीश सरकार (Nitish Government) पर हमला बोला.

मजबूरन पेपर रद्द करना पड़ा: तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने लिखा, "2000 पदों की बहाली परीक्षा में पेपर लीक कराकर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और बीजेपी को 100 करोड़ रुपये कमाने थे, लेकिन एक ऑडियो वायरल हुआ, खबर छपी तो मजबूरन पेपर रद्द करना पड़ा. अब बीजेपी-जेडीयू सरकार कह रही है कि हमारे पेट पर लात मार दी, परीक्षा माफिया से लिए 100 करोड़ रुपये अब आगे की परीक्षाओं में पेपर लीक कराकर एडजस्ट करेंगे. एनडीए सरकार बिहार के युवाओं के वर्तमान और भविष्य के साथ खेल रही है. मुख्यमंत्री पेपर लीक पर कभी कुछ बोलेंगे नहीं."

CHO के 2000 पदों से नीतीश कुमार और BJP को कमाने थे 100 करोड़? तेजस्वी यादव बोले- युवाओं के साथ खेल

सीएचओ के 4500 पदों पर होनी थी बहाली

बता दें कि सीएचओ के 4500 पदों पर बहाली के लिए यह परीक्षा हो रही थी. दो दिन परीक्षा होनी थी. रविवार को पहला दिन था. सोमवार को भी परीक्षा होनी थी लेकिन एग्जाम नहीं हुआ और पेपर को रद्द कर दिया गया. पहले दिन पटना के 12 ऑनलाइन केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था. अब इस पूरे मामले में आर्थिक अपराध इकाई की टीम जांच कर रही है. गिरोह में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन भी किया गया है.

अब जब पेपर रद्द कर दिया गया है तो विपक्ष सरकार को घेरने में लगा है. इससे पहले भी कई परीक्षाओं में बिहार में पेपर लीक हो चुका है. यह कोई पहला मामला नहीं है. इसी को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है.

यह भी पढ़ें- सीवान में हादसा: शोभायात्रा के दौरान हाईटेंशन तार के संपर्क में आया DJ वाहन, एक की मौत, 2 लोग झुलसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget