एक्सप्लोरर

Mukesh Sahani Security: मुकेश सहनी को मिली Y+ श्रेणी की सुरक्षा, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

Mukesh Sahani News: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला किया है. गृह विभाग ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है.

Mukesh Sahani Security: वीआईपी पार्टी के प्रमुख व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी को Y+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर दी गई है. गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दिया है. गृह विभाग के विशेष सचिव ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि पूर्व मंत्री मुकेश सहनी को वाई प्लस की सुरक्षा प्रदान की जाती है.

वीआईपी ने सुरक्षा को लेकर खड़ा किया सवाल

मिली जानकारी के अनुसार मुकेश सहनी की जान के खतरे को देखते हुए गृह विभाग ने वाई प्लस की सुरक्षा देने की अनुशंसा पिछले महीने ही पुलिस मुख्यालय से की थी, लेकिन अब तक इस पर पुलिस मुख्यालय ने कोई निर्णय नहीं लिया है. इधर इसको लेकर वीआईपी पार्टी ने चिंता जताई है. वीआईपी के प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि बिहार सरकार सुरक्षा प्रदान करने में भेदभाव कर रही है जब हमारे नेता की जान के खतरे को देखते हुए गृह विभाग ने वाई प्लस की सुरक्षा नियम अनुसार देने की अनुशंसा की तो सुरक्षा देने में देर क्यों की जा रही है? यह समझ से परे है.

मुकेश सहनी के पिता की हुई थी बेरहमी से हत्या

बता दें कि कुछ महीने पहले दरभंगा में मुकेश सहनी के पैतृक गांव में बदमाशों ने उनके पिता की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी थी. इसको लेकर खूब सियासत हुई थी. इस घटना के बाद नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई थी. हालांकि पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया था कि सूद पर पैसा लेन-देने से संबंधित विवाद में हत्या की गई. इसमें पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन इस घटना के बाद बिहार में अपराध को लेकर सवाल उठने लगे थे.

वहीं, अभी कुछ दिन पहले बिहार की राजनीति में चर्चा होने लगी थी कि मुकेश सहनी एनडीए में शामिल हो सकते हैं. दरअसल, मुकेश सहनी ने सोशल मीडिया के प्रोफाइल फोटो में तिरंगा का फोटो लगा दिया था. 15 अगस्त से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सभी से सोशल मीडिया के प्रोफाइल फोटो में तिरंगा लगाने की अपील की थी. 

ये भी पढे़ं: Nitish Kumar: सहरसा वासियों को सीएम नीतीश का तोहफा, विषहरा भगवती मंदिर महोत्सव को लेकर किया बड़ा ऐलान

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget