एक्सप्लोरर

बिहार में बढ़ते अपराध के बीच IPS अधिकारियों का तबादला, पटना के SSP बने कार्तिकेय के शर्मा

Nitish Government: बिहार सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ी फेरबदल की है. पटना सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत को पूर्णिया एसपी बना दिया गया है. कुल 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. 

IPS Officers Transferred: बिहार में एक बार फिर शनिवार को कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. कार्तिकेय के शर्मा को पटना का SSP बनाया गया है. वहीं पटना एसएसपी रहे अवकाश कुमार को विशेष सशस्त्र-1 का समादेष्टा बनाया गया है. कुल 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. पटना में बढ़ती अपराधिक घटनाओं को देखते हुए सरकार का यह बड़ा निर्णय माना जा रहा है. 

बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला

बिहार में बढ़ते अपराध के बीच बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. कुल 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. बढ़ती अपराधिक घटनाओं के कारण हो रही फजीहत के बाद नीतीश सरकार एक्शन में आई है. अपराध पर लगाम लगाने के लिए बड़े फेरबदल किए गए हैं. पटना एसएसपी अवकाश कुमार को विशेष सशस्त्र एक का समादेष्टा बनाया गया है. पुर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा पटना एसएसपी बनाए गए हैं.

पटना सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत को पूर्णिया एसपी बनाया गया है. पूर्वी पटना के नगर पुलिस अधीक्षक के रामदास को बिहार पुलिस अकादमी राजगीर का पुलिस अधीक्षक सह सहायक निर्देशक बनाया गया है. चंद्रशेखर प्रसाद को पटना एसपी लॉ एंड ऑर्डर  बनाया गया है. परिचय कुमार पटना ईस्ट के एसपी बने हैं. दीक्षा पटना सेंट्रल की पुलिस अधीक्षक बनी हैं.

पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए फेरबदल

वहीं विनीत कुमार जहानाबाद के एसपी बने हैं. जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल बने और मुजफ्फरपुर टाउन एसपी किरण कुमार बने हैं. समस्तीपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह बने. स्पेशल ब्रांच के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा को बनाया गया हैं. बिहार सरकार ने सूबे में प्रशासनिक सख्ती और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा फेरबदल करते हुए इन आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. गृह विभाग की ओर से तबादले से संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.

ये भी पढ़ें: डोमिसाइल नीति को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, 'बिहार में 100 प्रतिशत...',

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'
वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget