एक्सप्लोरर

नीतीश सरकार का बड़ा निर्णय, TRE-4 से पहले STET की परीक्षा होगी, 8 सितंबर से करें आवेदन

STET 2025: बिहार में शिक्षक अभ्यर्थी लगातार टीआरई-4 से पहले एसटीईटी कराने की मांग कर रहे थे. 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि है. डिटेल में पढ़िए पूरी खबर.

शिक्षक बनने वाले अभ्यर्थियों के लिए नीतीश सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है. चौथे चरण की शिक्षक भर्ती से पहले एसटीईटी (STET 2025) का आयोजन होगा. 8 सितंबर से इसके लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे. 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि है. बिहार में शिक्षक अभ्यर्थी लगातार टीआरई-4 से पहले एसटीईटी कराने की मांग कर रहे थे. मंगलवार (02 सितंबर, 2025) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने यह जानकारी दी.

बताया गया कि आवेदन की तिथि खत्म होने के 18 दिन बाद ही चार अक्टूबर 2025 से 25 अक्टूबर 2025 तक परीक्षा ली जाएगी. परीक्षा फल का प्रकाशन एक नवंबर को होगा. शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति लेगी. इसके लिए शिक्षा विभाग और परीक्षा समिति दोनों तैयार हैं. 

एसटीईटी के रिजल्ट के बाद बिहार लोक सेवा आयोग टीआरई-4 की परीक्षा के लिए आवेदन लेगा. 16 दिसंबर से लेकर 19 दिसंबर तक टीआरई-4 की परीक्षा होगी. परीक्षा फल का प्रकाशन 20 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक कर दिया जाएगा.

हंगामा से लेकर लाठीचार्ज तक… खूब हुआ बवाल

बता दें कि शिक्षा विभाग की ओर से टीआरई-4 की परीक्षा जल्द कराने की घोषणा के बाद एसटीईटी के अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया था. पिछले कुछ दिनों में तीन बार छात्रों ने परीक्षा की मांग को लेकर जमकर बवाल काटा था. दो बार छात्रों पर लाठीचार्ज भी हुआ. चार सितंबर से फिर से बड़े आंदोलन की घोषणा की गई थी. इसके लिए छात्र संगठनों की ओर से बड़ी तैयारी की जा रही थी. अब विभाग शिक्षा विभाग के फैसले से सारे हंगामे पर विराम लग गया है. 

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया था उसका सबसे बड़ा हिस्सा शिक्षा विभाग का रहा है. इसी के तहत टीआरई-4 की परीक्षा भी हम लोग जल्द कराने की तैयारी में थे, लेकिन छात्रों की मांग पर पहले एसटीईटी का एग्जाम लेने का निर्णय लिया गया है.

यह भी पढ़ें- TRE 4 Exam Date Out: बिहार में चौथे चरण की शिक्षक बहाली से जुड़ी बड़ी खबर, परीक्षा की तिथि जारी

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget