एक्सप्लोरर

TRE 4 Exam Date Out: बिहार में चौथे चरण की शिक्षक बहाली से जुड़ी बड़ी खबर, परीक्षा की तिथि जारी

TRE 4 Exam Date Out: शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा कि तिथि को लेकर जानकारी दी गई है. मंगलवार (02 सितंबर, 2025) को शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. पढ़िए क्या कुछ कहा गया है.

बिहार में चौथे चरण (टीआरई-4) की शिक्षक बहाली होनी है. उससे जुड़ी बड़ी खबर है कि परीक्षा की तिथि मंगलवार (02 सितंबर, 2025) को जारी कर दी गई. जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार 16 से 19 दिसंबर के बीच परीक्षा होगी. अगले साल (2026) 20 से 24 जनवरी के बीच टीआरई-4 का रिजल्ट आएगा.

बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उक्त सारी जानकारी दी है. अब इस खबर के सामने आने के बाद शिक्षक भर्ती का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली है.

चौथे चरण के बाद पांचवें चरण की भी होगी बहाली

बता दें कि बिहार में तीन चरण में शिक्षकों की बहाली हो चुकी है. चौथे चरण की भर्ती का काफी दिनों से अभ्यर्थियों को इंतजार था. इतना ही नहीं बल्कि सबसे बड़ी बात है कि चौथे चरण के बाद पांचवें चरण की भी बहाली होगी. शिक्षकों की भर्ती के लिए बीपीएससी के माध्यम से परीक्षा ली जा रही है.

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद परीक्षा और रिजल्ट

गौरतलब हो कि बिहार में इसी साल (2025) विधानसभा चुनाव है तो इस दृष्टि से भी यह तय माना जा रहा था कि चौथे चरण की शिक्षक बहाली को लेकर सरकार अभ्यर्थियों को जल्द खुशखबरी देगी. अब इसका मंगलवार को ऐलान हो गया है. बिहार में होने वाले विधानसभा के चुनाव की बात करें तो अक्टूबर-नवंबर के मध्य के बीच होने की संभावना है. चौथे चरण की शिक्षक बहाली की परीक्षा की जो तारीख है वह चुनाव के बाद का है. रिजल्ट भी चुनाव के बाद ही आएंगे. 

सरकारी नौकरी के लिए बेहतर मौका

जानकारी हो कि राज्य में लगभग 5.97 लाख शिक्षक हैं. शिक्षा-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सरकार एक तरफ जहां बेहतर सुविधा देने में लगी है तो दूसरी ओर शिक्षकों की कमी न हो इसका भी ख्याल रखा जा रहा है. लगातार शिक्षकों की भर्ती इस बात को साबित करती है.

यह भी पढ़ें- नीतीश सरकार का बड़ा निर्णय, TRE-4 से पहले STET की परीक्षा होगी, 8 सितंबर से करें आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget