एक्सप्लोरर

BPSC New Chairman: BPSC के नए अध्यक्ष की हुई नियुक्ति, नीतीश सरकार ने इस नाम पर लगाई मुहर

BPSC Chairman Name: नीतीश सरकार ने बीपीएससी के नए अध्यक्ष पद को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इससे नए अध्यक्ष का नाम स्पष्ट हो गया है.

BPSC News: नीतीश सरकार ने बीपीएससी का नया चेयरमैन (BPSC New Chairman) नियुक्त कर दिया है. 1992 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मनु भाई परमार (IAS Ravi Manu Bhai Parmar) को बीपीएससी (BPSC) का नया अध्यक्ष बनाया गया है. रवि मनु भाई परमार1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, खान एवं भूतत्व विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर तैनात थे. नवंबर 2024 में रिटायरमेंट होने वाले थे. परमार कला संस्कृति, एससी-एसटी कल्याण समेत कई महत्वपूर्ण विभाग में सचिव, प्रधान सचिव और अपर मुख्य सचिव रह चुके हैं. मिली जानकारी के अनुसार हाल में ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बिहार वापस आए थे.

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी

बीपीएससी के नए अध्यक्ष को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है. रवि मनु भाई परमार नवंबर 2024 में रिटायरमेंट होने वाले थे. वहीं, बीपीएससी के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के दिन से अगले छह साल तक रवि मनु भाई परमार अध्यक्ष बने रहेंगे या फिर 62 वर्ष की आयु तक इस कुर्सी पर तैनात रहेंगे.

अध्यक्ष पद के लिए हुई स्थायी नियुक्ति

बता दें कि सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के अध्यक्ष अतुल प्रसाद के 12 फरवरी को कार्यकाल समाप्त होने के बाद इम्तियाज अहमद करीमी को नए अध्यक्ष की नियमित नियुक्ति होने तक आयोग के सदस्य का प्रभार दिया था. इस बाबत सरकार के सचिव मो. सोहैल ने अधिसूचना जारी की थी. 26 फरवरी तक के लिए उन्हें बीपीएससी अध्यक्ष का नया प्रभार बनाया गया था. इसके बाद बीपीएससी की मेंबर प्रो. दीप्ति कुमार अध्यक्ष पद का कामकाज संभाल रही थीं. वहीं, सरकार की नई अधिसूचना के बाद अब स्थायी अध्यक्ष मिल गया है. वहीं, नीतीश सरकार के इस फैसले से बीपीएससी शिक्षक के अभ्यर्थियों को समय पर भर्ती की पूरी प्रक्रिया होने की उम्मीद जगी है.

ये भी पढे़ं: Tej Pratap Yadav: पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की तबीयत बिगड़ी, आनन-फानन में पहुंचाए गए अस्पताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget