एक्सप्लोरर

Bihar Government New Guidelines: बिहार में छह फरवरी तक नाइट कर्फ्यू, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, पढ़ें- किन क्षेत्रों में दी गई है छूट

नई गाइडलाइन के अनुसार सभी धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं और आमजनों के लिए बंद रहेंगे. सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, क्लब, स्विमिंग पूल स्टेडियम, जिम पार्क और उद्यान पूरी तरह बंद रहेंगे. 

पटना: बिहार में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के प्रसार की रफ्तार धीमी पड़ गई है. बीते तीन-चार दिनों से जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उससे ये स्पष्ट है कि राज्य में कोरोना कंट्रोल में आने लगा है. हालांकि, इस परिस्थिति में भी सरकार प्रतिबंधों में ढील देने को तैयार नहीं है. सरकार ने राज्य में छह फरवरी तक नाइट कर्फ्यू समेत अन्य प्रतिबंधों को लागू रखने का निर्णय लिया है. गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में हुई क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में प्रदेश में कोरोना की मौजूदा स्थिति को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. साथ ही नई गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है. 

पढ़ें क्या है बिहार सरकार की नई गाइडलाइन 

नई गाइडलाइन के अनुसार सभी सरकारी कार्यालय और गैर सरकारी कार्यालय 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे. सरकारी कार्यालयों में आगंतुकों का प्रवेश वर्जित होगा. हालांकि, आवश्यक सेवाओं जैसे- जिला प्रशासन, पुलिस, होमगार्ड कारा, सिविल डिफेंस, विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति स्वच्छता, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य, पशु स्वास्थ्य आपदा प्रबंधन, दूरसंचार डाक विभाग से संबंधित कार्यालय, कोषागार एवं उनसे सम्बन्धित वित्त विभाग के कार्यालय, खाद्यान्न की अधिप्राप्ति से संबंधित कार्यालय, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, निर्वाचन विभाग की अति आवश्यक गतिविधियों से संबंधित कार्यालय पहले की ही तरह काम करेंगे. वहीं, न्यायिक प्रशासन के संबंध माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा लिया गया निर्णय प्रभावी होगा.

छपरा के SP और DM ने पहले बताया ठंड से मौत, अब ले लिया यू-टर्न, कहा- जहरीली शराब भी हो सकती है वजह, SHO और चौकीदार सस्पेंड

मास्क लगाया होगा अनिवार्य

वहीं, जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें आठ बजे तक ही खुली रहेंगी. दुकानों व प्रतिष्ठानों का संचालन सशर्त किया जाएगा. दुकानों में सभी के लिए हमेशा मास्क पहनना अनिवार्य होगा. काउंटर पर दुकानदार द्वारा कर्मियों और आगंतुकों के उपयोग के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाएगी. सोशल डिस्टेंसिंग मानकों (2 गज की दूरी) का अनुपालन किया जाएगा, जिसके लिए सफेद वृत चिन्हित किए जाएंगे. इन शर्तों का पालन नहीं किए जाने पर जिला प्रशासन द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सभी विद्यालय, महाविद्यालय, शिक्षण, प्रशिक्षण, कोचिंग संस्थान (उनके छात्रावास सहित) बंद रहेंगे. लेकिन उनके कार्यालय 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे और ऑनलाइन शिक्षण कार्य संचालित किए जा सकेंगे. केन्द्र और राज्य के आयोग द्वारा आयोजित नियोजन सम्बन्धी परीक्षाएं और विभिन्न विद्यालय बोर्डों द्वारा आयोजित परीक्षाएं संचालित की जा सकेगी.

अब अंतिम संस्कार में भी 50 लोग होंगे शामिल

नई गाइडलाइन के अनुसार सभी धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं और आमजनों के लिए बंद रहेंगे. सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, क्लब, स्विमिंग पूल स्टेडियम, जिम पार्क और उद्यान पूरी तरह बंद रहेंगे. रेस्टोरेंट और खाने की दुकानों का संचालन बैठने की कुल क्षमता के अधिकतम 50% उपयोग के साथ अनुमन्य होगा. वहीं, संबंधित प्रतिष्ठान यह सुनिश्चित करेगा कि उनके सभी कर्मी कोविड के दोनों टीके ले चुके हैं. 

विवाह समारोह अधिकतम 50 व्यक्तियों की उपस्थिति के साथ आयोजित किए जा सकते हैं, लेकिन इनमें डीजे और बारात जुलूस की इजाजत नहीं होगी. विवाह की पूर्व सूचना स्थानीय थाने को कम से कम तीन दिन पूर्व देनी होगी. अंतिम संस्कार व श्राद्ध कार्यक्रम के लिए भी 50 व्यक्तियों की अधिसीमा रहेगी. सार्वजनिक परिवहन में निर्धारित बैठने की क्षमता के सौ प्रतिशत के उपयोग की अनुमति रहेगी. परिवहन विभाग सुनिश्चित करेगा कि सार्वजनिक वाहनों में ओवर क्राउडिंग नहीं हो. सभी यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा. निजी वाहनों में और सार्वजनिक स्थानों व मार्गों पर पैदल चलने वालों के लिए हमेशा मास्क पहनना अनिवार्य होगा. 

सभी तरह के सार्वजनिक और निजी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन 50 प्रतिशत क्षमता और अधिकतम 50 व्यक्तियों की अधिसीमा (जो भी कम हो) और कोविड अनुकूल व्यवहार व अद्यतन मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनिवार्य अनुपालन के साथ आयोजित किए जा सकेंगे. आयोजन के लिए जिला प्रशासन की पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी. राज्य में रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा. 

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: हाईकोर्ट की फटकार के बाद विपक्ष के निशाने पर CM नीतीश, RJD ने कसा तंज, कही ये बात

Night Curfew in Bihar: बिहार में छह फरवरी तक बढ़ाया गया नाइट कर्फ्यू, पहले की तरह ही लागू रहेंगे सभी प्रतिबंध

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20 World Cup जीत कर ईशान किशन पहुंचे पटना, खेल मंत्री श्रेयशी सिंह बुके देकर किया स्वागत
T20 World Cup जीत कर ईशान किशन पहुंचे पटना, खेल मंत्री श्रेयशी सिंह बुके देकर किया स्वागत
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी यादव के प्लान पर फिरेगा पानी! RJD को झटका देने वाली खबर आई
राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी यादव के प्लान पर फिरेगा पानी! RJD को झटका देने वाली खबर आई
'नीतीश कुमार कहीं नहीं जा रहे', राज्यसभा के नामांकन के बाद सम्राट चौधरी ने ऐसा क्यों कहा?
'नीतीश कुमार कहीं नहीं जा रहे', राज्यसभा के नामांकन के बाद सम्राट चौधरी ने ऐसा क्यों कहा?

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Embed widget