एक्सप्लोरर

NIA Action in Katihar: कटिहार में फुलवारी शरीफ टेरर मामले में NIA की छापेमारी, युवक को हिरासत में लेकर की पूछताछ

Katihar News: मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है. एनआईए ने मो. गुलजार के घर की तलाशी के दौरान एक मोबाइल, दो सिम और ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट का सर्टिफिकेट बरामद किया है.

कटिहार: जिले में रविवार की सुबह एनआईए की टीम और कटिहार की पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोंगरा गांव में छापेमारी (NIA Raid in Katihar) की. इस छापेमारी में एक युवक को हिरासत में लिया. पटना के फुलवारी शरीफ टेरर मॉड्यूल मामले को लेकर हैदराबाद से एनआईए की टीम कटिहार पहुंची थी. हिरासत में लिए गए युवक को साइबर थाना लाया गया, जहां एनआईए की टीम ने युवक से पूछताछ की. पूछताछ करने के बाद एनआईए की टीम ने शाम को युवक को छोड़ दिया. बता दें कि पिछले कुछ महीनो में एनआईए की टीम  बिहार के अलग-अलग जिलों में लगातार छापेमारी कर रही है.

मोंगरा गांव में एनआईए की कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम कटिहार पहुंची थी. कटिहार पुलिस के सहयोग से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोंगरा गांव में मो. अनिसुर रहमान के घर छापेमारी करने के लिए पहुंची थी. छापेमारी रविवार की सुबह पांच बजे की गई थी. इस दौरान मो. गुलजार के पिता अनिसुर रहमान के द्वारा एनआईए टीम की बरगलाया गया और उन्हें कहा गया कि मो. गुलजार शनिवार से बाहर है.

एनआईए की टीम ने ली तलाशी

बाद में एनआईए की टीम के द्वारा घर की तलाशी ली गई. इस दौरान उन्हें मो गुलजार नहीं मिला, तभी एनआईए की टीम को जानकारी मिली की मो. गुलजार का दो घर है. एक पक्के का मकान है और उसके पास में ही उसका फूस का घर बना हुआ है. टीम के द्वारा उस घर की तलाशी ली गई तो पत्थर के ढेर के पास मो. गुलजार छुपकर बैठा हुआ था, जिसे टीम ने हिरासत में ले लिया.

टीम की ओर से कोई खुलासा नहीं किया गया

वहीं, हिरासत में लिए मो. गुलजार के घर की तलाशी लेने के दौरान एक मोबाइल, दो सिम और ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट का सर्टिफिकेट बरामद किया गया. एनआईए की टीम के द्वारा हिरासत में लिए गए मो. गुलजार को साइबर थाना लाया गया, जहां साइबर थाना में एनआईए की टीम ने हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की. कई घंटे के पूछताछ के बाद शाम चार बजे युवक को छोड़ दिया गया. इस मामले में टीम की ओर से कोई खुलासा नहीं किया गया है.

ये भी पढे़ं: Darbhanga AIIMS पर सुशील मोदी ने महागठबंधन की राजनीति का किया खुलासा, CM से RJD को लेकर पूछे कई सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget