एक्सप्लोरर

Bihar: दुरंतो एक्सप्रेस में बंदूक की नोक पर यात्रियों से लूटपाट, अपराध को लेकर CM नीतीश पर हमलावर हुईं पुष्पम प्रिया

Duronto Express Robbery: रविवार की रात दुरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों के साथ लूट हुई है. दर्जन भर से ज्यादा अपराधी चेन पुलिंग करके अंदर चढ़े और हथियार के बल पर लूटपाट की.

पटना: बेखौफ अपराधियों ने नई दिल्ली हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (Duronto Express Robbery) में रविवार की रात लूट की वारदात को अंजाम दिया. नई दिल्ली से कोलकाता जा रही गाड़ी संख्या 12274 दुरंतो एक्सप्रेस में बंदूक के सहारे बदमाशों ने चलती ट्रेन में यात्रियों से सामान और रूपये लूट लिए. यात्रियों को लूटने के बाद बदमाश खुसरूपुर बख्तियारपुर के बीच सालिमपुर के पास चेन खींच कर फरार हो गए. वहीं इस मामले को लेकर द प्लूरल्स पार्टी' की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया (Pushpam Priya) ने बिहार सरकार और नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है.

पुष्पम प्रिया का मुख्यमंत्री नीतीश पर वार

इस मामले को लेकर 'द प्लूरल्स पार्टी' की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया ने सोशल मीडिया पर रविवार रात ट्वीट जारी किया. ट्वीट में उन्होंने लिखा कि "ट्रेन डकैती! चलिए ये भी अब शुरू हो गया। डकैती-अपहरण-बलात्कार राज हटाने के नाम पर आए थे, अब जाते-जाते फिर यही सब देकर जा रहे हैं. नीतीश कुमार ने बिहार के भरोसे और उसके भविष्य के साथ ऐतिहासिक गद्दारी की है". प्लूरल्स पार्टी' की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया अक्सर बिहार सरकार को कई मुद्दों पर घेरती रहती हैं. बिहार में अपराध, महिला से अपराध समेत कई मामलों को लेकर वह बिहार सरकार पर हमलावर रहती हैं.

ट्रेन में लूट की वारदात से सहमे यात्रियों ने कही कई बातें 

यात्रियों ने बताया कि रविवार रात करीब तीन बजे ट्रेन पटना से आगे निकली ही थी कि बोगी में पहले से सवार गिरोह के लुटेरे ने चैन खींची. इसके बाद ट्रेन के रुकने के बाद लगभग 20 हथियारबंद बदमाश ट्रेन की दो बोगी में घुसे और लूटपाट शुरू कर दी. लूटपाट की घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. दानापुर आरपीएफ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार रात करीब तीन बजे हथियारबंद बदमाशों ने दुरंतो एक्सप्रेस की दो बोगी में लूटपाट की है. 

सीनियर कमांडेंट प्रकाश कुमार पांडा ने बताया कि जब सुबह चार बजे ट्रेन जसीडीह पहुंची तो लूट के शिकार यात्रियों ने जीआरपी थाना में शिकायत दर्ज कराई. जानकारी के अनुसार ट्रेन में पटना जंक्शन से ही कुछ अपराधी सवार हुए थे. पूर्व निर्धारित प्लान के जरिए ट्रेन में चैन पुलिंग की. इसके बाद से अन्य हथियारबंद बदमाश भी बोगी में घुस गए. यात्रियों ने बताया कि कई यात्रियों से कैश, मोबाइल,जेवरात और अन्य सामान की लूट की गई.

यह भी पढ़ें- कैमूर में CM नीतीश पर बरसे सुधाकर सिंह कहा- मंत्रियों को समझते हैं चपरासी, बस PM बनना ही स्वर्ग का सीधा रास्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Veena Manvi News: वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget