एक्सप्लोरर

जमुई सदर अस्पताल के वाशरूम से नवजात का शव बरामद, टॉयलेट सीट तोड़कर बच्ची को निकाला 

Newborn Dead Body: घटना के बाद सदर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई. फिलहाल मृत नवजात का शव शौचालय में कैसे आया इसकी जांच की जा रही है.

Jamui Sadar Hospital News: जमुई सदर अस्पताल में नवजात बच्ची की हत्या का मामला सामने आया. जमुई सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष के समीप स्थित शौचालय में बुधवार की सुबह एक नवजात का शव बरामद किया गया. शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गई और मृत नवजात को देखने के लिए अस्पताल में भर्ती मरीज के अलावा स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई.

नवजात का शव शौचालय से मिला

दरअसल बुधवार की सुबह सफाईकर्मी जब शौचालय की सफाई करने गया तो देखा कि शौचालय की सीट में एक नवजात का शव पड़ा है. नवजात बच्चे का पूरा शरीर टॉयलेट सीट के होल में डाल दिया गया था. शव का धड़ सीट में बुरी तरह से फंसा हुआ था. सफाई कर्मी ने अस्पताल प्रबंधक रमेश कुमार पांडेय को इसकी सूचना दी. सूचना के बाद घटनास्थल  पर अस्पताल प्रबंधक रमेश कुमार पांडे पहुंचे और नवजात के शव को निकालने के लिए शौचालय सीट को तोड़ा गया, तब बच्ची का शव बाहर निकला.

अस्पताल प्रबंधक ने घटना की सूचना सदर थाना पुलिस के साथ साथ वरीय पदाधिकारी को भी दी. इसके बाद सदर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई. फिलहाल मृत नवजात का शव शौचालय में कैसे आया इसकी जांच की जा रही है. अस्पताल प्रबंधक रमेश कुमार पांडेय ने बताया कि सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष के समीप लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, जिससे यह जानकारी मिल सके कि किसने नवजात के शव को शौचालय में फेंका है.

मामले की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन

अमानवीय घटना को अंजाम देने और शौचालय में मिले नवजात के शव मामले की जांच को लेकर सिविल सर्जन के निर्देश पर उपाधीक्षक डॉ सैयद नौशाद अहमद के जरिए डॉ जीके सुमन के नेतृत्व में मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है. गठित मेडिकल बोर्ड ने नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद चिकित्सक मामले को लेकर कुछ भी बताने से परहेज करते दिखे. वहीं जमुई थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मानवता को शर्मसार करने वाले दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जो भी इस घटना में शामिल है किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा.
                    
 ये भी पढ़ेंः पूर्णिया में डीजे गाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत, कई लोग घायल, मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget