एक्सप्लोरर

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़: बिहार के 9 लोगों की मौत, समस्तीपुर-नवादा समेत इन जिलों के रहने वाले थे यात्री

New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली भगदड़ की घटना में 18 जिदंगिया खत्म हो गई. कई घायल भी बताए जा रहे हैं. भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की गई है.

New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात को भगदड़ मचने से 18 लोगों की मौत हो गई. जिसमें बिहार के नौ लोग भी शामिल है. सभी श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर 13 और 14 पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. तभी अचानक भगदड़ मच गई जिसमें 18 जिदंगिया खत्म हो गई और कई लोग घायल हो गए. मरने वालों में बिहार के बक्सर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, नवादा, वैशाली, सारण और परना के लोग शामिल हैं.

बिहार के इन लोगों की हुई मौत   
• आहा देवी पत्नी रविन्दी नाथ, निवासी बक्सर बिहार, उम्र 79 वर्ष
• पूनम देवी पत्नी मेघनाथ, निवासी सारण बिहार, उम्र 40 वर्ष
• ललिता देवी पत्नी संतोष, निवासी परना बिहार, उम्र 35 वर्ष
• सुरुचि पुत्री मनोज शाह, निवासी मुजफ्फरपुर बिहार, उम्र 11 वर्ष
• कृष्णा देवी पत्नी विजय शाह, निवासी समस्तीपुर बिहार, उम्र 40 वर्ष
• विजय साह पुत्र राम सरूप साह, निवासी समस्तीपुर बिहार, उम्र 15 वर्ष
• नीरज पुत्र इंद्रजीत पासवान, निवासी वैशाली बिहार, उम्र 12 वर्ष
• शांति देवी पत्नी राज कुमार मांझी, निवासी नवादा बिहार, उम्र 40 वर्ष
• पूजा कुमारी पुत्री राज कुमार मांझी, निवासी नवादा बिहार, उम्र 8 वर्ष

भगदड़ की घटना के पीड़ितों के लिए की मुआवजे की घोषणा
रेलवे की तरफ से भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजन को 10-10 लाख रुपए अनुग्रह राशि के तौर पर देने की घोषणा की है. इसके अलावा गंभीर रूप से घायलों को ढाई-ढाई लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 1-1 लाख रुपये दिए जाएंगे. वहीं रेलवे ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.

रेलवे की अनुसार पूरी घटना रात 9.30 बजे के करीब की बताई जा रही है. प्लेटफार्म नंबर 13 और 14 भीड़ बहुत ज्यादा होने से लोग बेहोश होने लगे. जिसके बाद भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. कई लोगों की हालत खराब होने के बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. इसके बाद 4 विशेष ट्रेनों की व्यवस्था कर रेलवे स्टेशन से भीड़ का दवाब कम किया गया.

यह भी पढ़ें: NDLS Stampede: लालू यादव ने एनडीएलएस हादसे पर जताया दुख, कहा- 'रेल मंत्री लें हादसे की जिम्मेदारी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget