एक्सप्लोरर

'न PM मिले, न नड्डा, BJP ने नीतीश कुमार को नहीं दिया भाव', RJD का दावा, JDU ने किसे कोसा?

Bihar CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार रविवार (29 दिसंबर, 2024) को दिल्ली गए थे. माना जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में पीएम मोदी से उनकी मुलाकात होगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सोमवार (30 दिसंबर, 2024) की शाम दिल्ली से पटना लौट आए. दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) या जेपी नड्डा (JP Nadda) जैसे बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई. माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. इसको लेकर बिहार के सियासी गलियारे में अब कयासों का दौर शुरू हो गया है. आरजेडी (RJD) का दावा है कि दिल्ली में नीतीश कुमार को भाव नहीं दिया गया. जेडीयू को बीजेपी तोड़ेगी और नीतीश कुमार को कुर्सी से हटाएगी. 

दरअसल सीएम नीतीश कुमार बीते रविवार (29 दिसंबर, 2024) को दिल्ली गए थे. पहले दिन नीतीश कुमार ने दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिजनों से मुलाकात की थी. वे रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली गए थे. हालांकि ऐसे समय में गए जब बिहार में सियासी उथल-पुथल के संकेत मिल रहे हैं. कयासों का बाजार गर्म है कि क्या फिर से नीतीश कुमार पाला बदलेंगे? हालांकि तेजस्वी यादव कह चुके हैं कि नीतीश कुमार के लिए महागठबंधन के दरवाजे बंद हैं. वैसे राजनीति संभावनाओं का खेल है. कब क्या हो जाए कहना मुश्किल है. 

आरजेडी ने कहा- 'एक्सपोज हो रहा खेल'

नीतीश कुमार के पटना लौटते ही आरजेडी ने बड़ा दावा कर दिया है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि एनडीए में बीजेपी और जेडीयू के बीच जो खेल चल रहा है वह अब एक्सपोज हो रहा है. नीतीश कुमार दिल्ली गए, लेकिन बीजेपी ने उनको भाव नहीं दिया. न पीएम मोदी ने मिलने के लिए समय दिया न राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने, जबकि केंद्र में नीतीश कुमार के दम पर एनडीए की सरकार चल रही है. 

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार ने पटना पहुंचने पर भी मीडिया से कुछ नहीं बताया कि क्यों नहीं केंद्र के शीर्ष नेताओं से उनकी मुलाकात हुई? यह गंभीर मसला है. जेडीयू को बीजेपी तोड़ेगी और नीतीश कुमार को कुर्सी से हटाएगी. जिस बात की आशंका थी वह अब सच होता दिख रहा है.

जेडीयू की ओर से आया गोलमोल जवाब

आरजेडी के दावे पर जेडीयू की ओर से सीधा जवाब नहीं आया है. जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा का कहना है कि आरजेडी का ध्यान अपनी पार्टी से ज्यादा नीतीश कुमार पर रहता है. शायद यही वजह है कि अंदर से वह लोग खुद को खोखला महसूस करते हैं और हमेशा इसी ताक में रहते हैं कि एनडीए में कुछ गड़बड़ हो. भ्रम फैलाने की कोशिश हमेशा नाकाम होती है.

अभिषेक झा ने कहा कि बिहार में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में मजबूत है. आरजेडी नीतीश कुमार की यात्रा के बारे में कुछ भी कहे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. नीतीश कुमार की प्राथमिकता में बिहार का विकास है. बता दें कि पटना पहुंचने पर नीतीश कुमार ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की. बस हाथ हिलाकर अभिवादन किया. इसके बाद वे सीधे अपने आवास के लिए रवाना हो गए.

यह भी पढ़ें- लाठीचार्ज के विरोध में चक्का जाम, मुख्य सचिव से मिले BPSC छात्र, PK ने दिया अल्टीमेटम | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
बिहार MLC चुनाव के बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह का दावा- नीतीश कुमार...
बिहार MLC चुनाव के बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह का दावा- नीतीश कुमार...
मनोज झा का तगड़ा तंज! बिना मदद के BJP चुनाव कैसे जीतेगी?
मनोज झा का तगड़ा तंज! बिना मदद के BJP चुनाव कैसे जीतेगी?
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget