एक्सप्लोरर

कौन है नीट पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया? बेटा जेल में... पत्नी रह चुकी मुखिया, पढ़ें पूरी कुंडली

Sanjeev Mukhiya NEET Paper Leak Mastermind: नीट पेपर लीक मामले में अब तक बिहार में 13 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. शक है कि उसमें से कई संजीव मुखिया से जुड़े हुए हैं.

NEET Paper Leak Case 2024: नीट पेपर लीक मामले का तार बिहार के नालंदा से जुड़ गया है. इस मामले की जांच में जुटी आर्थिक अपराध इकाई की टीम को परीक्षा माफिया संजीव मुखिया की तलाश है जो फरार है. शुक्रवार (21 जून) को एबीपी न्यूज़ की टीम संजीव मुखिया के गांव नालंदा स्थिति नगरनौसा पहुंची. यहां से कई चीजें खुलकर सामने आईं.

दरअसल नीट पेपर लीक मामले में अब तक बिहार में 13 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. शक है कि उसमें से कई संजीव मुखिया से जुड़े हुए हैं. संजीव मुखिया नीट परीक्षा के बाद से फरार है. वह सॉल्वर गैंग का सदस्य रह चुका है. बीते 20 वर्षों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों में उसका नाम आया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था. जेल भी जा चुका है.

बेटा डॉक्टर शिव जेल में बंद

गांव पहुंची एबीपी न्यूज़ की टीम को जानकारी मिली कि संजीव मुखिया का बेटा डॉक्टर शिव शिक्षक बहाली पेपर लीक मामले में फिलहाल जेल में बंद है. संजीव मुखिया ने वकील के माध्यम से पटना सदर कोर्ट में अर्जी दाखिल की है. जमानत की फिराक में है. संजीव मुखिया की पत्नी ममता मुखिया रह चुकी है. ममता देवी एलजेपी से 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है. चुनाव हार गई थी.

संजीव मुखिया के भाई से एबीपी न्यूज़ ने की बात

इस दौरान संजीव मुखिया के पैतृक आवास पर एबीपी न्यूज़ की टीम पहुंची. संजीव मुखिया के भाई राजीव कुमार ने कहा, "हमको नहीं पता कि संजीव मुखिया कहां हैं. हम भाइयों का बंटवारा हो गया है. हमको उनसे मतलब नहीं. मेरी बातचीत उनसे नहीं होती है. उनकी पत्नी पटना में रहती हैं. नीट पेपर लीक का आरोप किसी पर भी लग सकता है. हमारे नजर में वह निर्दोष हैं. वह सरकारी नौकरी में हैं. निलंबित हुए हैं या नहीं हमको नहीं पता. नूरसराय में एक कॉलेज में काम करते थे. संजीव मुखिया के बेटे का नाम संजीव है. डॉक्टर है. कहां रहता है हमको नहीं पता."

इसके बाद एबीपी न्यूज़ की टीम संजीव मुखिया के घर पहुंची. यहां कच्चा मकान है. घर पर कोई नहीं मिला. पास में बैठे कुछ लोगों ने कहा कि यही संजीव मुखिया का घर है, लेकिन वह यहां बहुत कम आते हैं. एक-दो घंटे बस रुकते हैं. फरवरी-मार्च में एक बार आए थे. वह क्या करते हैं इसकी जानकारी हम लोगों को नहीं. मीडिया में देखते हैं कि वह पेपर लीक कराते हैं.

बता दें एबीपी न्यूज़ की टीम शुक्रवार को जब नगरनौसा में संजीव मुखिया के गांव बलवा में थी तब पुलिस की टीम पहुंची थी. संजीव मुखिया को पुलिस तलाश कर रही है. गांव के चौराहे पर ग्रामीणों ने कहा कि हर दिन इस गांव में पुलिस आती है और संजीव मुखिया को खोजती है.

संजीव मुखिया की मां ने क्या कहा?

वहीं दूसरी ओर संजीव मुखिया की मां जशोदा देवी से भी एबीपी न्यूज़ ने बातचीत की. उन्होंने कहा कि मेरे बेटा संजीव मुखिया परीक्षा का पेपर लीक कराने के मामले में जेल गया था, लेकिन अब पेपर लीक नहीं करता है. नीट पेपर लीक मामले में पुलिस जानबूझकर मेरे बेटे का नाम दे दी है. आज कल मेरा बेटा कहां है मुझे नहीं पता. आज कल कोई बेटा अपनी मां को बताकर थोड़ी जाता है. मेरा पोता डॉ. शिव उज्जैन गया था. वहीं से उसको पुलिस उठा ली यह कहकर कि उसने पेपर लीक किया है.

यह भी पढ़ें- NEET Paper Leak: CM नीतीश कुमार की पार्टी का नीट पेपर लीक मामले में आया बड़ा बयान, उठाए ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी
पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग
पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget