एक्सप्लोरर

Bihar IAS Transfer Posting: पटना के जिलाधिकारी समेत 6 आईएएस का तबादला, चंद्रशेखर सिंह फिर बने DM, देखें लिस्ट

Bihar Transfer Posting: पटना के जिलाधिकारी रहे शीर्षत कपिल अशोक को अब बिहार राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है. देखिए किसे कहां भेजा गया.

Bihar Transfer Posting News: बिहार में एक बार फिर आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग हुई है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. बिहार सरकार (Bihar Government) ने मंगलवार (25 जून) को पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के छह अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिया.

फिर से पटना के डीएम बनाए गए चंद्रशेखर सिंह

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक (2011 बैच के आईएएस अधिकारी) को बिहार राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है. वर्तमान में कैबिनेट सचिवालय विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात चंद्रशेखर सिंह (2010 बैच के आईएएस अधिकारी) को पटना का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. इससे पहले भी वो पटना के डीएम रह चुके हैं.

वहीं वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हिमांशु शर्मा को बिहार ग्रामीण आजीविका परियोजना (जीविका) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से अपने राज्य कैडर में वापस आए निलेश रामचंद्र देवरे (2011 बैच के आईएएस अधिकारी) को उत्तर बिहार विद्युत वितरण कंपनी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है.

आदित्य प्रकाश (2014 बैच के आईएएस अधिकारी) को स्वास्थ्य विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है. वर्ष 2021 बैच के आईएएस अधिकारी लक्ष्मण तिवारी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में नियुक्त किया गया है.

आज से पटना डीएम के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे चंद्रशेखर सिंह

बता दें कि डॉ. चंद्रशेखर सिंह जनवरी 2021 में पटना के डीएम थे. फिर बाद में उनका ट्रांसफर कर उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव बनाया गया था. अब एक बार फिर पटना के डीएम के रूप में वह अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे. बुधवार (26 जून) को वह पदभार ग्रहण करेंगे. पटना से पहले वह मुजफ्फरपुर के डीएम रह चुके हैं. 

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur Journalist Murder: मुजफ्फरपुर में पत्रकार की हत्या, घर से कुछ ही दूरी पर चाकू से किए गए दर्जनों वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget