एक्सप्लोरर

Watch: गिरिराज सिंह के गोडसे वाले बयान पर क्या बोल गए जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार?, कहा- 'औरंगजेब, शाहजहां तो...'

Neeraj Kumar On Giriraj Singh: गिरिराज सिंह द्वारा नाथूराम गोडसे को 'भारत का सपूत' बताने वाले बयान पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने पलटवार किया है. उन्होंने बीजेपी को भी आड़े हाथ लिया.

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा नाथूराम गोडसे को 'भारत का सपूत' बताने वाले बयान पर सियासी घमासान मच गया है. इसे लेकर नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है. गिरिराज सिंह के बयान पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने पलटवार किया है. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा है.

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने गिरिराज सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए शनिवार को कहा कि नाथूराम गोडसे के लिए यदि कोई 'भारत माता का बेटा' होने का दावा कर रहा है तो चंबल का डकैत भी भारत मां का बेटा, वीरप्पन भी, दाऊद भी साथ ही साथ विजय माल्या जैसा आर्थिक अपराधी भी. नीरज कुमार ने कहा कि ये तो भारत मां के लिए कलंक हैं.

नाथूराम गोडसे को 'भारत का सपूत'कहे जाने पर सवाल खड़े करते हुए जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि जिसने भारत के राष्ट्रपिता की हत्या कर दी हो जिनकी हत्या होने पर उनके मुंह से हे राम निकलता है. उन्होंने गिरिराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि ये आपने प्यारे हो सकते हैं.

बीजेपी के प्यारे हो सकते हैं. गोडसे, वीरप्पन, दाऊद और विजय माल्या. लेकिन यदि भारत मां के सपूत की बात है तो शहीद भगत सिंह होंगे, प्रफुल्ल चाकी होंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी के प्यारे बीजेपी को मुबारक हो. उन्होंने कहा कि औरंगजेब, शाहजहां और अकबर ये तो भारत की मिट्टी में पैदा हुए. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी को यदि तथ्यों की जानकारी नहीं तो उन्हें भारत के इतिहास को पढ़ना चाहिए. 

क्या कहा था गिरिराज सिंह ने ?

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नाथूराम गोडसे यदि गांधी के हत्यारे हैं तो वे भारत के सपूत भी हैं. वे भारत में ही पैदा हुए हैं. वे औरंगजेब और बाबर की तरह आक्रांता नहीं. उन्होंन कहा कि जिसे बाबर का औलाद कहे जाने में खुशी महसूस होती है वे कम से कम भारत माता का सही सपूत तो नहीं कहला सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget