एक्सप्लोरर

Bihar News: नालंदा में आठ घंटे के मशक्कत के बाद NDRF की टीम ने बोरवेल में फंसे बच्चे को निकाला, पूरी तरह से है ठीक

Nalanda News: नालंदा थाना इलाके के कुल गांव में बोरवेल से बच्चे को निकलने के बाद ग्रामीण काफी खुश हैं. वहीं, स्वास्थ्य जांच के लिए अभी बच्चे को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

नालंदा: जिले के नालंदा थाना इलाके के कुल गांव में एक बोरवेल में तीन साल का बच्चा गिर गया था. एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने काफी मशक्कत कर बच्चे को अब निकाल लिया है. प्लास्टिक पाइप के सहारे बच्चे को निकाला गया. बोरवेल से निकलने के बाद बच्चे को एनडीआरएफ की टीम एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल लेकर चली गई. बच्चा बाहर निकालने के दौरान थोड़ा जख्मी हो गया है, लेकिन अभी वह बिल्कुल पूरी तरह से ठीक बताया जा रहा है. लगभग आठ घंटे के बाद बाहर निकाला गया है.

प्लास्टिक पाइप की मदद से बच्चे को निकाला गया

बच्चा को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया था. एनडीआरएफ की टीम ने प्लास्टिक बैग के द्वाका बच्चों को निकालने की पहली कोशिश की, लेकिन बच्चा नहीं बाहर आ सका. इसके बाद उन्होंने प्लास्टिक का पाइप और लोहे का एंगल देकर निकलने का दूसरे प्रयास किया. इसमें एनडीआरएफ की टीम सफल रही. बच्चे को बाहर निकालने के बाद गांव वालों में काफी खुशी का माहौल है. 

खेत में सब्जी तोड़ने गई थी महिला

वही, गांव वालों ने जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम की प्रशंसा की. अभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बच्चे के साथ में उसके माता और पिता दोनों हैं. बता दें कि एक महिला अपने बच्चे के साथ बोरवेल के बगल वाले खेत में गई थी. महिला खेत से सब्जी तोड़ने लगी. इस दौरान बच्चा खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गया. महिला जब पीछे देखी तो बच्चा बोरवेल में गिरा हुआ था और रोने की आवाज आ रही थी. इसके बाद उसने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी और फिर इसकी जानकारी प्रशासन को मिली.

ये भी पढ़ें: Muzaffarpur Murder Case: नहीं थम रहा मुजफ्फरपुर का गैंगवार, आशुतोष शाही की हत्या से शहर में खौफ का माहौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: गढ़ में हार के बाद अब क्या करेगी BJP, रणनीति में होगा बदलाव?
बांकीपुर: गढ़ में हार के बाद अब क्या करेगी BJP, रणनीति में होगा बदलाव?
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Embed widget