एक्सप्लोरर

बिहार: गया में नक्सलियों ने खेला खूनी खेल, घर में घुसकर 3 लोगों को मारी गोली, 2 की मौत

इमामगंज डीएसपी अजीत कुमार ने नक्सलियों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने से साफ इंकार किया है. उन्होंने बताया कि आपसी रंजिश में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है.

गया: जिले के डुमरिया प्रखंड के मैगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात नक्सली संगठन ने जमकर उत्पात मचाया. नक्सलियों ने देर रात घर में घुसकर 3 लोगों को गोली मार दी. इस घटना में 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 1 अन्य बुरी तरह घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

मिली जानकारी अनुसार मृतक महेंद्र यादव ईंट भट्ठा मालिक है, वहीं दूसरा मृतक रामदयाल रजक है और दुलारचंद साव गंभीर रूप से घायल है. इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ इमामगंज डुमरिया सड़क मार्ग को जाम कर दिया है. ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सड़क जाम को हटाने के लिए ग्रामीणों को समझाने जुटी है. लेकिन ग्रामीण हटने को तैयार नहीं हैं.

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि घर में तीनों लोग बैठ कर बात कर रहे थे. तभी 3 से 4 की संख्या में रहे नक्सली घर में आए और तीनों को गोली मार दी. उन्होंने बताया कि महेंद्र यादव की पत्नी पिछले चुनाव में मुखिया प्रत्याशी रही थी और चुनावी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है. उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने करीब 15 राउंड गोलियां चलाई थीं. उन्होंने पहले लोग घर के बाहर न निकलें का नारा लगाया और उसके बाद घर घुसकर गोली मार दी. फिर जब बाहर जाने लगे तभी देखा की महेंद्र यादव जिंदा है तो फिर आकर उन्हें गोली मार दी और आराम से निकल गए.

इधर, मौके पर पहुंचे इमामगंज डीएसपी अजीत कुमार ने नक्सलियों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने से साफ इंकार किया है. उन्होंने बताया कि अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. बीती रात 3 लोगों को गोली मारी गयी थी, जिसमें 2 की मौत हो गई. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

बिहार: 50 साल से ज्यादा उम्र के पुलिसकर्मियों के काम की होगी समीक्षा, पुलिस एसोसिएशन ने जताई नाराजगी सुशांत सिंह केस: बीजेपी नेता राम कदम ने रिया और मुंबई पुलिस पर लगाए सांठगांठ के आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget