एक्सप्लोरर

नवादा में तेज रफ्तार वाहन ने 2 दोस्तों को कुचला, एक की पत्नी गर्भवती, दूसरे की होने वाली थी शादी

Nawada Road Accident: नवादा में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. दोनों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. दोनों युवक अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे.

Bihar Nawada Road Accident: बिहार के नवादा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई. घटना सोमवार रात की बताई जा रही है. हिसुआ प्रखंड के भेलवा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. मृतकों की पहचान नारदीगंज प्रखंड के फतेहपुर गांव निवासी अशोक चौधरी के पुत्र पप्पू कुमार (26) और छोटेलाल राजवंशी के पुत्र सूरज कुमार (26) के रूप में हुई है.

मृतक पप्पू कुमार अपने परिवार का इकलौता बेटा था. रविवार को ही उनके लिए रिश्ता देखने आए थे और शादी की बात तय हुई थी. दोनों दोस्त बाइक से बाजार घूमने निकले थे. घटना तब हुई जब दोनों अपने गांव की तरफ मुड़ रहे थे. इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. उनकी बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. 

गर्भवती है मृतक सूरज की पत्नी
मृतक सूरज की पत्नी तीन माह की गर्भवती है. उनकी शादी एक साल पहले ही हुई थी. पति की मौत की खबर सुनते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई. मृतक सूरज भी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. उसकी मौत से परिवार टूट गया है. पूरे गांव में शोक की लहर है. 

दोनों परिवारों में मचा कोहराम 
वहीं घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रूपा कुमारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. परिजनों के अनुसार दोनों की गहरी दोस्ती थी, मौत की सूचना मिलने के बाद से ही दोनों परिवारों में कोहराम मचा है. परिवार वाले रो-रोकर बेहाल हैं. 

बता दें कि इससे पहले पिछले माह भी नवादा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ था. एक अनियंत्रित कार ने ऑटो में टक्कर मारी थी, जिससे एक किशोर की मौत हो गई थी. वहीं चार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

यह भी पढ़ेंं: बिहार में अब ऑटो और ई-रिक्शा से स्कूल नहीं जाएंगे बच्चे, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, कब से लागू होगा नियम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
Bihar MLC Election Results Live: पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज कुमार जीते, शिक्षक सीट पर RJD का कब्जा
Live: पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज कुमार जीते, शिक्षक सीट पर RJD का कब्जा
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
Bihar MLC चुनाव: JDU के नीरज कुमार का अनंत सिंह पर तंज, 'खुद जमानत पर हैं और जमानत जब्त की बात कर रहे'
JDU के नीरज कुमार का अनंत सिंह पर तंज, 'खुद जमानत पर हैं और जमानत जब्त की बात कर रहे'

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget