एक्सप्लोरर

Nawada News: नवादा में 3 सहेलियों ने जहर खाकर दी जान, एक युवती तो इनमें दो किशोरी, एक परिवार गांव छोड़कर फरार

Three Friends Suicide in Nawada: घटना नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र के महुली गांव की है. तीनों ने जहर क्यों खाया इसके बारे में अभी पुलिस जांच कर रही है.

नवादा: बिहार के नवादा में तीन सहेलियों ने जहर खाकर जान दे दी है. घटना 12 अगस्त की है लेकिन बीते मंगलवार को इसकी जानकारी पुलिस के पास पहुंची जिसके बाद अब मामला सामने आया है. घटना नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र के महुली गांव की है. इस घटना के पीछे की वजह की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है. इस मामले में पुलिस परिजनों से और गांव वालों से पूछताछ कर रही. सबसे बड़ी बात है कि एक परिवार तो गांव छोड़कर ही फरार हो गया है. घर में उसके ताला लटका हुआ है. मरने वालों में एक युवती है जबकि बाकी दो किशोरी.

क्या है पूरी घटना?

12 अगस्त को तीन सहेलियां नवादा में शोभ मंदिर में पूर्णिमा का मेला देखने गईं. इन तीन सहेलियों की पहचान चौहान टोला निवासी रामेश्वर चौहान की 18 वर्षीय पत्नी रानी देवी, दाऊ चौहान की 14 वर्षीय पुत्री कंचन कुमारी और रेखा चौहान की 13 वर्षीय पुत्री आशा कुमारी के रूप में हुई है. परिजन बताते हैं कि तीनों के बीच अच्छी दोस्ती थी. एक ही थाली में तीनों खाना खाती थीं. तीनों एक साथ सिलाई सीखने जाती थीं.  

यह भी पढ़ें- Bihar: विवादों में घिरे कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह को लेकर आया नीतीश कुमार का बयान, कहा- मुझे जानकारी नहीं

12 अगस्त को शोभ मंदिर से लौटने के बाद रात में तीनों ने जहर खा लिया. कंचन और रानी की तुरंत मौत हो गई. परिजनों को जैसे ही पता चला तो आशा को अस्पताल लेकर लोग जाने लगे. आशा ने छटपटाहट में बताया कि तीनों ने जहर खाया है. लोग अस्पताल लेकर पहुंचते इससे पहले ही आशा की भी मौत हो गई.

पांच दिनों के बाद मिली पुलिस को जानकारी

घटना के बाद आनन-फानन में परिवार वालों ने तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया. हालांकि तीनों ने आखिर एक साथ क्यों जहर खाया ये किसी को पता नहीं चल पाया है. मंगलवार को इस मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंच गई. नगर थाना की पुलिस मंगलवार को गांव पहुंची. घटना के बारे में परिजनों से पूछताछ की. पुलिस घटना की वजह तलाश रही है. नगर थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को इसके बारे में जानकारी मिली थी. इसको लेकर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- Kartikeya Singh Profile: 2022 में पहली बार MLC बने कार्तिकेय सिंह, अनंत सिंह के हैं बेहद 'खास', जानिए हिस्ट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget