एक्सप्लोरर

Bihar: विवादों में घिरे कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह को लेकर आया नीतीश कुमार का बयान, कहा- मुझे जानकारी नहीं

Nitish Kumar Reaction on Kartikeya Singh: कार्तिकेय सिंह पर कोर्ट से वारंट जारी हुआ है लेकिन उन्होंने मंगलवार को ही मंत्री पद की शपथ ली है.

पटना: आरजेडी एमएलसी (RJD MLC) और बिहार सरकार में कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह (Kartikeya Singh) को लेकर बिहार की राजनीति गर्म हो गई. बीजेपी लगातार कार्तिकेय सिंह (Kartikeya Singh) को लेकर हमलावर है. कार्तिकेय सिंह पर कोर्ट से वारंट जारी हुआ है लेकिन उन्होंने मंगलवार को ही कानून मंत्री की शपथ ली है. कानून मंत्रालय मिलने के कारण और वह सुर्खियों में आ गए हैं. इसको लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का भी बयान आया है. 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब बिहार के कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह पर लगे आरोपों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है. वहीं दूसरी ओर आरजेडी की ओर से भी इसको लेकर सफाई दी गई है. आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि अपराध, भ्रष्टाचार के खिलाफ महागठबंधन सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है. न बेवजह किसी को फंसाया जाएगा और न किसी दोषी को बचाया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Kartikeya Singh Profile: 2022 में पहली बार MLC बने कार्तिकेय सिंह, अनंत सिंह के हैं बेहद 'खास', जानिए हिस्ट्री

'पार्टी को नहीं है इसके बारे में अभी जानकारी'

आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि मंत्री कार्तिकेय कुमार दोषी पाए जाएंगे तो सरकार कार्रवाई करेगी. आरोप लगाने और साबित करने में अंतर होता है. उन्होंने कहा कि कार्तिकेय कुमार पर अपहरण का केस है. वह कल कोर्ट में नहीं गए इसलिए वारंट जारी हुआ, इसकी जानकारी पार्टी को अभी नहीं है. 

सुशील कुमार मोदी ने दिया बड़ा बयान

वहीं इस मामले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के सदस्य सुशील कुमार मोदी ने बड़ा बयान दिया है. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार आरजेडी (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के दबाव में काम कर रहे हैं. उन्होंने कार्तिकेय सिंह को बर्खास्त करने की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कभी भी नीतीश कुमार को धोखा देकर मुख्यमंत्री बन सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में जिस RJD MLC पर अपहरण के मामले में कोर्ट से वारंट, नीतीश ने उसे बनाया कानून मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप

वीडियोज

कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण
Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget