एक्सप्लोरर

Nawada News: बिहार के नवादा में जिंदा जलकर बुजुर्ग की मौत, घर में आग लगने से हुआ हादसा

Nawada Old man Burnt Alive: चित्रकोली पंचायत के गोपालपुर गांव की यह घटना है. घर में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चला है. स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया.

नवादा: रजौली थाना क्षेत्र की चित्रकोली पंचायत के गोपालपुर गांव में गुरुवार की रात घर में आग लगने से एक फागू सिंह (60 वर्ष) की जिंदा जलकर मौत हो गई. आग कैसे लगी इसका पता नहीं चला है. गांव के स्थानीय लोगों ने जब आग को देखा तो बुझाना शुरू कर दिया. किसी को यह समझ नहीं आया कि अंदर कोई सोया है. आग पर काबू पाए जाने के बाद पता चला कि अंदर कोई सोया था.

तेज लगी थी आग की लपटें

घटना के बाद गांव में शोक है. मृतक के परिजनों ने बताया कि वह घर से कुछ दूर एक दूसरे घर में अकेले सोते थे. अचानक घर में आग लग गई और किसी को कुछ भी पता नहीं चला. कहा कि आग कैसे लगी इसके बारे में उन्हें कुछ पता नहीं है. परिजन ने कहा कि आग की लपटें तेज थीं. उन्होंने निकलने की कोशिश की होगी लेकिन आग काफी भयंकर लगी थी इसलिए वह अंदर ही दब गए होंगे जिससे मौत हो गई.

घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस

परिवार के लोगों ने कहा कि फागू सिंह ने कहा था कि वह खेत में काम करने जा रहे हैं. घर के लोगों को लगा कि वह खेत में ही गए होंगे. इधर, मौत की जानकारी जैसे ही स्थानीय थाना रजौली को मिली तो आनन-फानन में थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंची. मामले की जांच की.

थाना प्रभारी दरबारी चौधरी ने कहा है कि वह रात में सोए थे और अचानक घर में आग लग गई जिसके कारण मौत हुई है. परिवार के लोग घटना के बारे में यही जानकारी दे रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले पर अभी जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- Heeraben Modi Passed Away: हीराबेन के निधन पर बोले सीएम नीतीश- मां का स्थान इस दुनिया में कोई नहीं ले सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget