एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में बालू माफिया का दुस्साहस, नवादा में ASI को ट्रैक्टर से रौंदा, हालत चिंताजनक

Nawada News: नवादा में बालू माफिया ने पुलिस को चुनौती दी है. अवैध बालू की तस्करी को रोकने पहुंची पुलिस की टीम पर बालू माफिया ने हमला बोल दिया और ट्रैक्टर से बुरी तरह से जख्मी कर दिया.

Bihar News: बिहार के नवादा में बालू माफिया ने रविवार को पुलिस की टीम पर हमला बोला है. बालू माफिया ट्रैक्टर से रौंदते हुए फरार हो गए. इस घटना में सिरदला थाना के एएसआई संजीत कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. चिंताजनक हालत में उन्हें पावापुरी की मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है. बता दें कि पूरा मामला सिरदला थाना क्षेत्र के लौंद गांव के पास का है. जहां बैखौफ बालू माफिया ने पुलिस की टीम को निशाना बनाया है. एएसआई को रौंदते हुए बालू से लदे ट्रैक्टर लेकर घटनास्थल से फरार हो गए.

घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और ट्रैक्टर की पहचान कर ली है. बालू माफिया के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है.

मिली सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी पुलिस

बताया जाता है कि रविवार की सुबह में पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध रूप से बालू का उठाव कर कुछ ट्रैक्टर लेकर जा रहे हैं. इस सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी करने के लिए एक टीम बनाकर निकाली. इस क्रम में पुलिस ने ट्रैक्टर को देखा तो उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन बालू माफिया ने पुलिस टीम को निशाना बना लिया और सीधा पुलिस टीम पर ही ट्रैक्टर को चढ़ा दिया. बालू माफिया पुलिस जवानों पर ट्रैक्टर चढ़ाते हुए घटनास्थल से फरार हो गया. इसी दौरान एएसआई गंभीर रूप से जख्मी हो गए. उन्होंने इसकी सूचना तुरंत वरीय अधिकारी को दी. 

बालू माफिया को पकड़ने के लिए पुलिस ने बनाई टीम

वहीं, बालू माफिया की पकड़ने के लिए पुलिस ने एक टीम बनाई है और माफियाओं के खिलाफ छापेमारी शुरू कर दी है. रजौली के डीएसपी के देखरेख में बालू माफियाओं को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. फिलहाल अभी पुलिस ने किसी भी बालू माफिया को नहीं पकड़ा है. बताया जाता है कि ट्रैक्टर मालिक को चिन्हित कर लिया गया है.

इस मामले पर सिरदला थाना के थाना प्रभारी संजीत राम ने बताया कि एक ट्रैक्टर ने पुलिस अधिकारी को धक्का मारा है. जख्मी हालत में एएसआई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Ganga Dashara: नदी में नहाने गए आरा के चार लोग लापता, गंगा दशहरा को लेकर घाट पर पहुंचे थे डुबकी लगाने 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Embed widget