एक्सप्लोरर

आधे घंटे तक मोबाइल खंगालने के बाद मार दी गोली, दिनदहाड़े युवक की हत्या, संदेह के घेरे में दोस्त

Murder Case: नवादा में 19 वर्षीय युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वारदात के पीछे दोस्त की भूमिका पर शक जताया जा रहा है. सीसीटीवी फुटेज में भागते अपराधी की तस्वीर कैद हुई है.

Bihar Crime News: बिहार के नवादा में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना नगर थाना क्षेत्र के नवीन नगर मोहल्ले की है. मृतक की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है. 19 वर्षीय सोनू अतौआ गांव का रहने वाला था. सोनू को फोन से बुलाकर गोली मार दी गयी.

बदमाश ने आधे घंटे तक सोनू का मोबाइल भी खंगाला. हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ हुलास कुमार, नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश की.

घटनास्थल से पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है. छानबीन के क्रम में एक खोखा बरामद किया गया है. एसपी अभिनव धीमान ने भी सदर अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली. अस्पताल में इनफॉर्मर की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी.

बताया जा रहा है कि सोनू दोस्त के साथ मौके पर पहुंचा था. कॉलर ने सोनू के हाथ से मोबाइल लेकर काफी देर तक खंगाला. मोबाइल में बदमाश लड़की की तस्वीर ढूंढने लगा. सोनू का दोस्त तनु घटनास्थल से चला गया. अकेला पाकर अपराधी सोनू की कनपटी में गोली मार कर फरार हो गया.

कॉलर ने बुलाकर मार दी गोली

गोली की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मृतक के दोस्त तनु को संदिग्ध मानकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार कॉलर सोनू को जगह बदल-बदल कर बुला रहा था. सबसे पहले संकटमोचन मंदिर के पास बुलाया गया. सोनू ने फोन करने वाले शख्स से दोबारा बात की. दोबारा कॉलर ने सोनू को व्यवहार न्यायालय के पास बुलाया. फोन करने वाला शख्स बुलायी जगह पर भी नहीं मिला. सोनू के संपर्क करने पर कॉलर ने नवीन नगर मोहल्ले में बुलाया.

नवीन नगर मोहल्ला में कॉलर मास्क लगाकर पहुंचा. उसने सोनू से मोबाइल देखने के लिए मांगा. तकरीबन आधे घंटे तक मोबाइल में किसी लड़की की तस्वीर खोजता रहा. मृतक के साथ रहे दोस्त तनु की भूमिका पर शक जताया जा रहा है. अपराधी सोनू का मोबाइल खंगाल रहा था, तब तक दोस्त साथ रहा. मौके से जाने के बाद अपराधी ने सोनू को गोली मार दी. कुछ देर बाद तनु दोबारा लौट आया. पुलिस को उसने बताया कि दोस्त की हत्या का पता चलने के बाद दोबारा लौटा.

दिनदहाड़े हत्या से मची सनसनी

ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि सोनू के साथ सिर्फ वही था तो उसे तुरंत कैसे पता चला कि दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. अपराधी तनु के मौके से हटने का इंतजार क्यों कर रहा था. घटना की जानकारी पाकर नगर थाना की पुलिस छानबीन में जुट गई. फॉरेसिंक टीम को मौके पर बुलाया गया. टीम के सदस्यों ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए. एसडीपीओ हुलास कुमार और नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. फुटेज में गली के रास्ते भाग रहा एक अपराधी कैद हुआ है.

लोगों ने उठाया सुरक्षा का मुद्दा

पुलिस अपराधी की तलाश में जुट गई है. युवक की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के बाद नवीन नगर मोहल्ले में दहशत व्याप्त है. लोगों ने बताया कि इलाके में काफी कोचिंग संस्थान संचालित होने की वजह से युवाओं का आना-जाना लगा रहता है.

असामाजिक तत्वों के बीच अक्सर मारपीट, छेड़खानी, गोलीबारी जैसी घटनाएं होती हैं. असामाजिक तत्वों की गुंडागर्दी के कारण मोहल्ले वाले नहीं बोल पाते हैं. मोहल्ले के लोगों ने इलाके में पुलिस गश्ती की मांग की है. जानकारी के अनुसार पुलिस का फोकस भीड़भाड़ वाले इलाकों पर है. नवीन नगर, पटेल नगर के इलाकों में घरों का सत्यापन किया जा सकता है. घर में रहने वाले किराएदारों के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा सकती है. 

ये भी पढ़ें-

CM नीतीश कुमार के लिए क्या दरवाजे अब भी खुले हैं? तेजस्वी यादव बोले, 'ऐसे चाचा...'



और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget