एक्सप्लोरर

Nawada News: नवादा में गौतम हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी किसी और से करती थी प्रेम, इस तरह रची गई साजिश

Nawada Gautam Murder Case: छह सितंबर की शाम सौर चंडीपुर के रहने वाले गौतम कुमार की हत्या दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर कर दी थी. तीन गिरफ्तारी की गई है.

नवादा: वारिसलीगंज थाना की पुलिस ने गौतम हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है. वारिसलीगंज थाना क्षेत्र की सौर पंचायत के सौर चंडीपुर के रहने वाले गौतम कुमार की हत्या के मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई है. गुरुवार (21 सितंबर) को पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी ने इस मामले में जानकारी दी. हत्या के मामले में गौतम की पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया है. छह सितंबर को एक नवनिर्मित मकान में हत्या की गई थी.

वारिसलीगंज थाने में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी ने बताया कि छह सितंबर की शाम सौर चंडीपुर के रहने वाले 25 वर्षीय गौतम कुमार की हत्या दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर कर दी थी. गौतम के पिता ने गांव के ही दो लोगों को आरोपित करते हुए जमीन विवाद में हत्या की बात कहते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

अरवल के लारी गांव से हुई गिरफ्तारी

इस कांड की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक ने पकरीबरावां एसडीपीओ महेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था. इस मामले में बुधवार को अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र के लारी गांव निवासी श्याम किशोर शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार, इसी गांव के नंदकिशोर कुमार के 24 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इनके पास से एक लोडेड कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक ब्लू रंग की अपाची बाइक, तीन एंड्रॉयड फोन और एक ग्लैमर बाइक जब्त की गई है. पूछताछ के बाद गौतम की पत्नी 25 वर्षीय मिक्की कुमारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. तीनों ने गौतम की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. गौतम की पत्नी मिक्ली गया की रहने वाली है. यहीं से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया.

क्या है हत्या का कारण?

गिरफ्तारी के बाद मनीष ने कहा कि करीब एक वर्ष से मिक्की से वह प्यार करता था. दोनों के बीच फोन पर बात होती थी. उसने गौतम को रास्ते से हटाने के लिए प्लान बनाया. फ्लिपकार्ट का ऑफिस खोलने के बहाने गौतम को उसके ही ग्रामीण अरविंद सिंह के खरांठ पथ पर नवनिर्मित मकान में ले गया था. इसी मकान में वह गोलीमार कर भाग निकला था.

यह भी पढ़ें- Munger News: मुंगेर में हथियार के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, कुछ बनाने वाले तो कुछ करते हैं सप्लाई और फिनिशिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
'झाड़ू चलाना बहुत जरूरी...', किस पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र?
'झाड़ू चलाना बहुत जरूरी...', किस पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र?
मल्लिका शेरावत संग तेज प्रताप ने शेयर किया वीडियो, यूजर्स ने लिए मजे
मल्लिका शेरावत संग तेज प्रताप ने शेयर किया वीडियो, यूजर्स ने लिए मजे
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
Embed widget