एक्सप्लोरर

Munger News: मुंगेर में हथियार के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, कुछ बनाने वाले तो कुछ करते हैं सप्लाई और फिनिशिंग

Bihar Crime News: जमालपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई. जुबली बेल ओवरब्रिज के पास छापेमारी कर तस्करों की गिरफ्तारी की गई है.

मुंगेर: अवैध तरीके से हथियार बनाने और उसकी तस्करी करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना पर मुंगेर में पुलिस ने कुल सात तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में कुछ अवैध हथियार निर्माता हैं तो कुछ ऑर्डर सप्लाई करने वाले तस्कर हैं. जमालपुर के थानाध्यक्ष को 20 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई. इस मामले में गुरुवार (21 सितंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी गई.

जमालपुर थाने में दर्ज किया गया केस

जमालपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि जुबली बेल के पास कुछ व्यक्ति हथियारों की तस्करी के लिए जुटे हैं. इसके बाद थानाध्यक्ष ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर मुंगेर) को इसकी सूचना दी जिसके बाद जुबली बेल ओवरब्रिज के पास छापेमारी कर चार तस्करों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के क्रम में तीन तस्कर मौके से भाग निकले लेकिन गिरफ्तार व्यक्तियों की निशानदेही के आधार पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव से उन्हें भी पकड़ लिया गया. जमालपुर थाने में केस दर्ज किया गया है.

गिरफ्तार सभी तस्कर मुंगेर के ही रहने वाले

पकड़े गए तस्करों के पास से अर्द्धनिर्मित पिस्टल 21, बैरल 21, मोबाइल 07 और नकद तीन हजार रुपये मिले हैं. गिरफ्तार होने वालों में मो. सबीर अली, मो. तनवीर आलम, मो. सरफराज आलम उर्फ विक्की, सेरेआर मलिक उर्फ साहिल, मो. आसिफ, मो. विरजु और मो. वसीम शामिल हैं. ये सभी मुंगेर जिले के ही रहने वाले हैं.

बताया जाता है कि मो. सबीर, मो. तनवीर आलम और सेरेआर मलिक का आपराधिक इतिहास रहा है. 2014 में मुफस्सिल थाने में इनके खिलाफ कांड दर्ज है और जेल जा चुके हैं. गिरफ्तार तस्करों में कुछ हथियार फिनिशिंग का काम भी करते हैं. बता दें कि मुंगेर हथियारों के जखीरे वाले शहर के नाम पर खूब जाना जाता है. लगातार इस ओर पुलिस कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें- Madhubani News: भारत-नेपाल सीमा से उज्बेकिस्तानी महिला गिरफ्तार, दो-दो पासपोर्ट में मिली ये अलग-अलग जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Embed widget