एक्सप्लोरर

Bihar Cyber Crime: बिहार में BJP विधायक के पति साइबर ठगी के शिकार, जाल में कैसे फंस गया 'डॉन'? जानें

Cyber Crime News: घटना मंगलवार (08 अक्टूबर) की है. रात के करीब 9 बजे विधायक अरुणा देवी के पति के मोबाइल पर फोन आया था. इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है.

Nawada Bihar Cyber Fraud With Akhilesh Singh: बिहार की वारिसलीगंज सीट से बीजेपी विधायक अरुणा देवी के पति और पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह से साइबर ठगी हुई है. इलाज के नाम पर जाल में फंसाकर रुपये ठगे गए हैं. साइबर अपराधी ने रिश्तेदार की आवाज में अखिलेश सिंह से फोन पर बात की और मां की बीमारी का हवाला देकर रुपये की मांग की. जालसाज ने स्कैनर भेजा जिस पर उन्होंने 25 हजार रुपये भेज दिए. 

अखिलेश सिंह को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने उस रिश्तेदार से बात की जिसके नाम से ठगी के लिए फोन आया था. फोन किया तो पता चला कि उस रिश्तेदार की मां का निधन पांच वर्ष पूर्व ही हो गया था. इस मामले में विधायक के प्रतिनिधि शैलेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना मंगलवार (08 अक्टूबर) की है. रात के करीब 9 बजे विधायक के पति के मोबाइल पर फोन आया था. फोन करने वाले ने उनके रिश्तेदार की आवाज निकालते हुए बात की. कहा कि मां अस्पताल में भर्ती है. इलाज के लिए 50 हजार तत्काल चाहिए. परेशानी समझ कर विधायक के पति अखिलेश सिंह ने 25 हजार भेज दिए. ठग ने एक स्कैनर भेजा था.

अखिलेश सिंह के नाम से खौफ में रहते थे लोग

बता दें कि 2000 के दशक में बिहार के चर्चित डॉन अखिलेश सिंह के नाम से कभी नवादा और लखीसराय के साथ-साथ शेखपुरा-जमुई तक के लोग खौफ में रहते थे. अब उन्हीं को बदमाशों ने ठग लिया है. इस मामले में अखिलेश सिंह ने थाने में कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है. थाना प्रभारी रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. 

एक और युवक से की गई 30 हजार की ठगी

वहीं बीते बुधवार को कुंभी निवासी सुरेश सिंह के पुत्र संजीत कुमार उर्फ भोथू के साथ भी अखिलेश सिंह की तरह ही ठगी हुई. उन्हें भी एक रिश्तेदार (मौसेरे भाई की आवाज में) के नाम पर फोन आया और कहा कि मां अस्पताल में भर्ती है. इलाज के लिए 50 हजार की आवश्यकता है. परेशान संजीत ने कहा कि अभी 30 हजार है. इसके बाद ठग ने एक स्कैनर भेजा और कहा भी को दो बजे तक वापस कर देंगे. इस पर संजीत ने 30 हजार रुपये भेज दिए. 

दो बजे के बाद जब पैसा नहीं आया तो संजीत ने फोन किया. इस पर ठग ने कहा कि उसके अकाउंट से 50 हजार से कम ट्रांसफर नहीं होता है. इसलिए 20 हजार और भेज दो. इतना होने पर संजीत को ठगी का एहसास हुई. पीड़ित ने थाना पहुंचकर शिकायत की है.

यह भी पढ़ें- Gaya News: गया में डायरिया से 3 मौत, गांव में पहुंची मेडिकल टीम, 50 से अधिक अभी भी बीमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
अनंत सिंह के निष्कासन पर आया मांझी का बयान, बोले- पार्टी का अधिकार...
अनंत सिंह के निष्कासन पर आया मांझी का बयान, बोले- पार्टी का अधिकार...

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
'जेलर 2' ने यूके में रचा इतिहास, बनी ऑल टाइम नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
'जेलर 2' ने यूके में रचा इतिहास, बनी ऑल टाइम नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget