एक्सप्लोरर

Bihar Violence: बिहार के सासाराम में देशी बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट में छह घायल, स्कूल और कॉलेज बंद

Sasaram Bomb Blast 6 Injured: पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात 9 बजे 6 व्यक्तियों के जख्मी होने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि अवैध विस्फोटक बनाने के दौरान ये सभी खुद घायल हुए थे.

Bihar Ram Navami Clashes: बिहार के सासाराम (sasaram) में रामनवमी के मौके पर 30 मार्च को हुई हिंसा की घटनाओं के बाद पुलिस हरकत में आ गई है. उपद्रव के आरोप में पुलिस ने अब तक बिहार शरीफ से 80 और सासाराम से 26 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस बीच सासाराम में देसी बम बनाने के दौरान छह लोगों के घायल होने की खबर है. बताया जाता है कि विस्फोट की वजह से ये सभी गंभीर रूप से झुलस गए है. इसके साथ ही इलाके में तनाव को देखते हुए स्कूल और कॉलेजों को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिए गए हैं. 

सासाराम में देसी बम बनाते वक्त 6 घायल

इस घटना की जानकारी देते हुए रोहतास पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात 9 बजे 6 व्यक्तियों के जख्मी होने की सूचना के सत्यापन के दौरान पाया गया है कि वे अवैध विस्फोटक बनाने के दौरान स्वयं घायल हुए थे. घटना स्थल एक निजी मकान का अहाता है. पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके साथ ही प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा वयवस्था पुख्ता करने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस को प्रतिनियुक्त कर दिया हैं. इसके साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. 

धारा 144 लागू, सभी शिक्षण संस्थान बंद

बिहार में तनाव के बीच नालंदा के बिहारशरीफ इलाके में धारा 144 अब भी लागू है. बिहारशरीफ में हिंसक झड़प के बाद यहां सभी कॉलेज, कोचिंग और निजी संस्थान सभी को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है. यह जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी केशव प्रसाद ने दी. 

संघर्ष में एक की मौत और 11 हुए थे घायल

रोहतास जिले के सासाराम और नालंदा जिले के बिहार शरीफ में हुई हिंसक घटनाओं के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. पुलिस ने अब तक बिहारशरीफ में 80 लोगों को गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि यहां हुई सांप्रदायिक हिंसा में 1 की मौत हो ग थी और तकरीबन 11 लोग घायल हो गए थे. वहीं रोहतास जिले के सासाराम में हुई हिंसक वारदातों के आरोप में अब तक 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. 

ये भी पढ़ें- गृह मंत्री अमित शाह बिहार पहुंचे, सासाराम का दौरा रद्द होने पर बीजेपी और जदयू के बीच आरोप-प्रत्यारोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget