एक्सप्लोरर

Nalanda Violence: नालंदा में बवाल के बीच बिजली बहाल, ड्रोन से निगरानी, DM बोले- उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Bihar News: नालंदा हिंसा की घटना के बाद एक्शन में प्रशासन दिख रहा है. पुलिस के अनुसार नालंदा में अभी सामान्य स्थिति है. भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची हुई है.

नालंदा: बिहार के नालंदा में रामनवमी (Ram Navami 2023) जुलूस के दौरान दो समुदाय के लोगों के बीच हिंसक झड़प (Nalanda Violence)  हो गई. इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने जमकर बवाल काटा. वहीं, इस मामले को लेकर नालंदा के डीएम शशांक शुभांकर ने कहा कि बिजली को रिस्टोर कर दिया गया है. सीसीटीवी फुटेज और ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है. इस मामले को लेकर नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में हैं. उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है. कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

लोग अभी अपने घरों में रहे और अफवाहों पर ध्यान ना दें- डीएम

डीएम शशांक शुभांकर ने बताया कि अभी स्थिति शांतिपूर्ण है, जिन गाड़ियों में आग लगी थी उसको बुझा दिया गया है. कुछ लोगों ने बदमाशी की है और पत्थरबाजी भी हुई है. हम घटना की पूरी जांच कर रहे हैं. सभी वीडियो देख रहे हैं जिससे हमें पता चलेगा कि क्या घटना हुई थी, जितने लोगों ने उपद्रव किया है, उन्हें चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मेरा लोगों से अनुरोध है कि शहर में धारा 144 लागू है तो लोग अपने घरों में रहे और अफवाहों पर ध्यान ना दें. पूरे शहर भर में मजिस्ट्रेट और फोर्स की प्रतिनियुक्ति की गई है. किसी मस्जिद में आग लगाए जाने की सूचना नहीं है.

धारा 144 सीआरपीसी लगाई गई है- एसपी

वहीं, नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा ने कहा कि हम इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे हैं. अभी स्थिति शांतिपूर्ण है. रात और कल सुबह पेट्रोलिंग की जाएगी. धारा 144 सीआरपीसी लगाई गई है और इंटरनेट को निलंबित करने का अनुरोध किया गया है. बदमाशों की पहचान की जा रही है. उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी. कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. जहां जहां घटना हुइ है, पीड़ितों के लिए मुआवजे का भी प्रावधान है.

उपद्रवियों ने गाड़ियों में लगाई आग

बता दें कि नालंदा के लहेरी थाना इलाके के गगनदीवान मोहल्ले के पास शुक्रवार की शाम रामनवमी जुलूस के दौरान उपद्रव शुरू हो गया. इससे दो समुदाय के बीच विवाद शुरू हो गया. कुछ ही देर बाद गोलीबारी भी शुरू हो गई, जिससे रामनवमी जुलूस में शामिल हजारों लोग इधर-उधर भागने लगे. इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. असामाजिक तत्वों ने वहां आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों में आग लगा दी. इस घटना में दर्जनों लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए.

ये भी पढ़ें: Bihar Violence: रामनवमी जुलूस के दौरान बिहार में भारी बवाल, सासाराम में इंटरनेट बंद, नालंदा में धारा 144 लागू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget