एक्सप्लोरर

Bihar Violence: रामनवमी जुलूस के दौरान बिहार में भारी बवाल, सासाराम में इंटरनेट बंद, नालंदा में धारा 144 | 10 बड़ी बातें

Bihar News: बिहार के कई जिलों में हंगामा और उपद्रव की घटना हुई है. रामनवमी जुलूस के दौरान दो समुदाय को लोगों ने जमकर बवाल काटा है. आगजनी और फायरिंग की घटना भी हुई है.

पटना: बिहार में रामनवमी (Ram Navami) जुलूस के दौरान कई जिलों में भारी बवाल हो गया. इसमें सबसे ज्यादा उपद्रव सासाराम और नालंदा में हुआ है. सासाराम के सहजलाल पीर मोहल्ले में रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई. इस दौरान जमकर बमबाजी और गोलीबारी की घटना हुई. इसमें एक व्यक्ति को गोली लग गई और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. वहीं, नालंदा के कई इलाकों में जुलूस के दौरान भारी उपद्रव देखने को मिला. दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए. इस दौरान पत्थरबाजी और गोलीबारी की घटना जमकर हुई. उपद्रवियों ने कई वाहनों और दुकानों में आग लगा दी. अभी भी दोनों जिलों में स्थिति तनावपूर्ण है. भारी संख्या में पुलिस बल कैंप कर रही है और धारा 144 लागू की गई है. जानिए 10 बड़ी बातें.

1. सासाराम में रामनवमी को लेकर शुक्रवार भारी संख्या में लोगों ने जुलूस निकाला था. सहजलाल पीर मोहल्ले जुलूस के दौरान हंगामा शुरू हो गया.

2. इस दौरान दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए. दोनों की ओर से जमकर पत्थरबाजी और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया.

3. फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति को गोली लग गई. जिसे इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, पत्थरबाजी की घटना में सदर एसडीओ मनोज कुमार के बॉडीगार्ड सुशांत कुमार मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके साथ ही दो पुलिसकर्मियों के सिर भी फट गए.

4. कई घंटों से स्थिति तनावपूर्ण है. लोगों में दहशत का माहौल हो गया है. डीएम और एसपी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर कैंप रही है. पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी है. वहीं, सासाराम में अगले आदेश तक पूरी तरीके से इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है.

5. सासाराम में उपद्रव के बाद शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी नवीनचंद्र झा मौके पर पहुंचे. दंगा नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए. इस मामले को लेकर डीआईजी ने कहा कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण है. आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी. 


Bihar Violence: रामनवमी जुलूस के दौरान बिहार में भारी बवाल, सासाराम में इंटरनेट बंद, नालंदा में धारा 144 | 10 बड़ी बातें

6. नालंदा के गगनदीवान मोहल्ले के पास शुक्रवार की शाम रामनवमी जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद शुरू हो गया.

7. इस विवाद को लेकर गोलीबारी शुरू हो गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया और दोनों पक्षों के लोग पत्थरबाजी शुरू कर दी.

8. इस दौरान उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा. कई वाहनों में आग लगा दी. इसके साथ ही कई मोहल्लों के दुकानों में भी आग लगा दी. इस घटना में गगनदीवान, भारवपर और मुरारपुर मोहल्ला काफी प्रभावित है.

9. इस घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. पुलिस उपद्रवियों को नियंत्रण करने के लिए लाठीचार्ज भी की. इसके बाद भी स्थिति नियंत्रण में नहीं है. घंटों से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है.

10. स्थिति नियंत्रण करने के लिए डीएम और एसपी के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बल कैंप कर रही है. पूरे नालंदा में धारा 144 लागू की गई है. बिजली बंद कर दिया गया है. साथ ही जल्द इंटरनेट बंद करने की बात कही जा रही है.पुलिस इसका पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई करने की बात कह रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: अमित शाह के दौरे से पहले सासाराम में भारी बवाल, रामनवमी के बाद दो समुदायों में भिड़ंत, धारा 144 लागू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget