एक्सप्लोरर

Nalanda News: नालंदा में गेम एप बनाने के लिए बेटे ने खुद रचा अपहरण का नाटक, पिता से मांगी फिरौती, इस गलती पर पकड़ाया

Bihar News: युवक के पिता से एक लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही थी. फिरौती नहीं देने पर युवक की हत्या कर देने की धमकी दी गई. पूरा मामला नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र का है.

नालंदा: पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जिसने खुद ही अपने अपहरण की साजिश रची थी. इतना ही नहीं बल्कि पिता को फोन कर फिरौती भी मांगी थी. पूरा मामला नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र का है. हालांकि एक गलती पर वह पकड़ा गया. परिजन पैसे देने निकले थे तो कुछ पुलिसकर्मी भी सादे लिबास में मौके पर थे. युवक को फिरौती के पैसे के साथ पुलिस ने पावापुरी से गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में रविवार (05 नवंबर) की शाम पुलिस ने पूरी जानकारी दी है.

अब समझिए पूरी कहानी

सदर डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि युवक गुरुवार की शाम घर से निकला था जिसके बाद अचानक लापता हो गया. अचानक पिता के मोबाइल पर लगातार कॉल कर एक लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही थी. पिता ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. फिरौती नहीं देने पर युवक की हत्या कर देने की धमकी दी गई. इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई. विशेष टीम बनाने के बाद फिरौती मांगने में इस्तेमाल हुए मोबाइल नंबर के लोकेशन को पुलिस खंगालने लगी.

मोबाइल एप बनाने के लिए मांगे थे रुपये

गिरफ्तार युवक मथुरिया मोहल्ला निवासी नरेंद्र कुमार चौधरी का 21 वर्षीय पुत्र सिक्कू कुमार है. पूछताछ में युवक ने बताया कि मोबाइल गेम एप बनाने के लिए उसे 70 हजार रुपये की जरूरत थी. एप से वह लाखों की कमाई कर सकता था. इसी कारण उसने खुद के अपहरण का नाटक कर पिता से फिरौती मांगी थी.

किस गलती पर पकड़ा गया युवक?

युवक के पिता के मोबाइल पर कॉल आया. कहा गया कि पावापुरी मोड़ पर उतरकर रुपया को ब्लू डस्टबिन में रख दे और चुप चाप निकल जाए. पिता ने ऐसा ही किया. पिता बस से वापस घर की ओर निकल पड़े. दूर से पुलिस ब्लू डस्टबिन पर नजर रखी हुई थी. जैसे ही रुपये निकालने की कोशिश की गई तो पुलिस ने पकड़ लिया. फिरौती के 65 हजार और घटना में इस्तेमाल हुए मोबाइल को जब्त किया गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'छठ मैया' के बाद बिहार की राजनीति में 'मां दुर्गा' की एंट्री, अमित शाह के लिए क्या बोल गए अशोक चौधरी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी! पोती को बचाने गई दादी को बोलेरो से कुचला
छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी! पोती को बचाने गई दादी को बोलेरो से कुचला
बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
Xप्लेन: बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?
प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget