एक्सप्लोरर

Nalanda Road Accident: सड़क हादसे में दो मौसेरे भाइयों की मौत, बारात जा रहे थे दोनों, सरमेरा चौक पर ट्रैक्टर से हुई टक्कर

पटना जिले के भदौर थाना इलाके के महादेव मठ से बारात सरमेरा के काजीफातु चक जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में यह घटना हो गई. हादसे के बाद मृतकों के यहां कोहराम मच गया है.

नालंदा: सरमेरा थाना क्षेत्र के सरमेरा चौक के पास सोमवार की रात एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी. बाइक पर सवार दोनों शख्स रिश्ते में मौसेरे भाई लगते थे. घटना में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद सरमेरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पोस्टमार्टम कराने के लिए दोनों शवों को सदर अस्पताल भेजा.

मृतकों की पहचान हरनौत थाना इलाके के कौशलपुर गांव निवासी लग्न पासवान के 18 वर्षीय पुत्र चिंटू कुमार के रूप में की गई है. वहीं दूसरे की पहचान सरमेरा थाना इलाके के धनवा काजीचक गांव के श्याम देव पासवान के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है. पटना जिले के भदौर थाना इलाके के महादेव मठ से बारात सरमेरा के काजीफातु चक जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में यह घटना हो गई. 

यह भी पढ़ें- पूजा सिंघल और सीए सुमन की रिमांड अवधि 4 दिन बढ़ी, ED के जोनल ऑफिस में होती रहेगी पूछताछ

परिवार के लोगों ने बताया कि अपने ममेरे भाई की बारात के लिए सोमवार की रात दोनों बाइक से ही निकले थे. अचानक पुलिस ने सड़क हादसे में मौत की खबर दी. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वालों के बीच मातम का माहौल छा गया. सभी लोग बारात जाने के बदले सरमेरा थाना पहुंच गए. इसके बाद शव के पीछे-पीछे पूरे परिवार के लोग भी सदर अस्पताल आ गए.

घटना के बाद रुक गई शादी

इधर, शादी के दिन ही हुई इस तरह की घटना के बाद पूरे कार्यक्रम को रोक दिया गया है. हादसे को लेकर पुलिस का कहना है कि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया. शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा. अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Bihar News: जानिए कौन हैं अनिल हेगड़े? बिहार से राज्यसभा उपचुनाव के जेडीयू ने बनाया है उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget