एक्सप्लोरर

Nalanda News: नालंदा में पोल्ट्री फार्म के संचालक की हत्या, फोन कर घर से बुलाया और की ताबड़तोड़ फायरिंग

Bihar Crime News: मेहनौर गांव की घटना है. संतोष यादव को चार गोली लगी जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई. गांव में ही पोल्ट्री फार्म चलाता था. पुलिस जांच में जुटी है.

नालंदा: दीपनगर थाना क्षेत्र के मेहनौर गांव में सोमवार की सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. शख्स की पहचान मेहनौर गांव निवासी स्वर्गीय नथुन यादव के 45 वर्षीय पुत्र संतोष यादव के रूप में हुई है. सुबह-सुबह फोन कर उसे घर से बुलाया और ताबड़तोड़ गोली चला दी गई. संतोष यादव को चार गोली लगी. गोलियों की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी के बाद गांव और आसपास के लोग जुट गए.

क्या है पूरा मामला?

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक संतोष यादव का गांव में ही पोल्ट्री फार्म था. बदमाशों ने सुबह फोन कर संतोष यादव से कहा कि मुर्गी फार्म में लाइट बंद है. आकर जला दो. फोन पर मिली इस सूचना के बाद संतोष यादव घर से बाहर निकला और मुर्गी फार्म के पास पहुंचा. इतनी ही देर में बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. चार गोली सीने में लगी और मौके पर ही संतोष यादव ने दम तोड़ दिया.

Nalanda News: नालंदा में पोल्ट्री फार्म के संचालक की हत्या, फोन कर घर से बुलाया और की ताबड़तोड़ फायरिंग

फोन कर किसने बुलाया?

संतोष यादव को किसने फोन कर बुलाया था इसके बारे में कुछ पता नहीं चला है. घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है. हालांकि जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा. घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर डीएसपी डॉक्टर शिबली नोमानी भी मौके पर पहुंचे. आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की.

इस मामले में सदर डीएसपी डॉक्टर शिबली नोमानी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दलबल के साथ पहुंची. परिजनों से पूछताछ की गई है. परिजनों ने बताया है कि फोन कर संतोष यादव को घर से बुलाया गया था. इसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई. घटना का कारण स्पष्ट रूप से नहीं बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फोन किए गए नंबर से भी पता चल सकेगा कि किसने फोन किया था.

यह भी पढ़ें- Bihar Police Encounter: बिहार के सीतामढ़ी में शराब तस्कर और पुलिस में मुठभेड़, एक धंधेबाज की मौत, तीन गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
बांकीपुर: RJD का वोट भी प्रशांत किशोर को गया? BJP का खुलासा!
बांकीपुर: RJD का वोट भी प्रशांत किशोर को गया? BJP का खुलासा!
बांकीपुर उपचुनाव: कम मतदान पर भिड़े नेता, किसकी होगी जीत?
बांकीपुर उपचुनाव: कम मतदान पर भिड़े नेता, किसकी होगी जीत?
Gen-Z के फैन हुए खेसारी लाल, बोले- 'दिल से गुजारिश है कि…'
Gen-Z के फैन हुए खेसारी लाल, बोले- 'दिल से गुजारिश है कि…'

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget