एक्सप्लोरर

Nalanda Murder: नाबालिग बेटे के सामने महिला को पीट-पीट कर मार डाला, पति के अवैध संबंध को लेकर रोज होता था झगड़ा

Bihar News: मृतका के रिश्तेदारों ने बताया कि महिला के पति विनोद यादव का मिल्कीपर गांव की किसी महिला से अवैध है. हत्या के बाद पति फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

नालंदा: भागन विगहा ओपी थाना इलाके के खाजे एतवारसराय में सोमवार को एक महिला की निर्मम तरीके से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. पति पर अपनी पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या करवाने का आरोप है. हत्या के बाद गांव में सनसनी फैला गई. फिर गांववालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. हत्या के बाद पति फरार हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक महिला की पहचान विनोद यादव के 38 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी के रूप में की गई है.

बेटे के सामने मां को पीट-पीट कर मार डाला

घटना के संबंध में मृतका के रिश्तेदारों ने बताया कि मृतका के पति विनोद यादव का मिल्कीपर गांव की किसी महिला से अवैध है. अवैध संबंध के कारण पति-पत्नी में अक्सर मारपीट होती थी. इसी अवैध संबंध के कारण पति विनोद यादव ने हैवानियत की हद को पार करते हुए पहले अपनी पत्नी की सहयोगयों से पिटाई करवाई फिर उसकी निर्मम तरीके से हत्या करा दी.जिस समय महिला की पिटाई की जा रही थी उस समय घर में मृतका का बेटा मौजूद था. मां की बेरहमी से पिटाई की जा रही थी उस समय बेटे ने अपनी जान चारपाई के नीचे छुपकर बचाई.

मृतका के 11 वर्षीय बेटे ने पुलिस को दी पूरी जानकारी

मृतका के 11 वर्षीय पुत्र अमन कुमार ने बताया कि पहले घर पर 3 लोगों ईंट पत्थर फेंका फिर घर के अंदर आए उसके बाद मां के साथ मारपीट करने लगे. उसने कहा कि मां को छोड़कर हम रूम में छुप गए. मां के साथ इतनी बेरहमी से वे लोग मारपीट कर रहे थे कि मां चिल्ला रही थी फिर भी हम बाहर निकल कर मां को नहीं देख पाए. जब मां की मौत हो गई तब घर से तीन व्यक्ति बाहर निकले फिर जाकर मां को मैंने देखा तो मां की मौत हो गई थी. उसने कहा कि मां को बेरहमी से पीट-पीटकर मारा गया. मृतक महिला के पुत्र और पुत्री ने अपने पिता पर मां की हत्या का आरोप लगाया है, इन दोनों बच्चों का साफ-साफ कहना है कि पापा के इशारे पर मां की हत्या कराई गई है क्योंकि पापा का अवैध संबंध था जिसका मां विरोध करती थी.

सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. मामला अवैध संबंध से जुड़ा हुआ है. मृतक के पुत्र और पुत्री से पूछताछ की गई है. पुत्र ने बताया है कि घर में 3 लोग प्रवेश किए थे वही लोग घर में घुसकर मां की पीट-पीटकर हत्या की है. सदर डीएसपी ने बताया कि घटना की जांच करने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. जांच होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा, हालांकि अभी मृतक के पुत्र और पुत्री के बयान पर जांच की जा रही है.

इसे भी पढे़ं: Bihar Politics: 'हिंदू राष्ट्र क्या एक हिंदू गांव तो...', BJP पर भड़के आनंद मोहन ने कहा- 'मुझे फिर से जेल भेजने की साजिश'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
'टाइम बम के एंगल की भी जांच होनी चाहिए', अजित पवार का जिक्र कर NCP नेता का बड़ा बयान
'टाइम बम के एंगल की भी जांच होनी चाहिए', अजित पवार का जिक्र कर NCP नेता का बड़ा बयान
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर क्यों गुस्साए सूर्यकुमार यादव?
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, क्यों गुस्साए सूर्या?

वीडियोज

Maha Dangal: Valentine Day पर शहर-शहर प्यार पे पहरा, क्या करेंगे प्रेमी जोड़ा? | Chitra Tripathi
PM बनेंगे तारिक रहमान, अब हिंदू नहीं होंगे परेशान? | Bangladesh Elections | Tarique Rahman
Bharat Ki Baat: 2027 का रण... मुद्दों का फाइनल टीजर रिलीज! | Yogi Adityanath | Akhilesh Yadav
Seedha Sawal: एपस्टीन में पुरी की एंट्री..कैबिनेट से होगी छुट्टी? | Hardeep Puri | Sandeep Chaudhary
Sadhguru के आश्रम के Swami Chitta ने बताया कैसे तैयार होता है महाशिवरात्रि का महा प्रसाद?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
'टाइम बम के एंगल की भी जांच होनी चाहिए', अजित पवार का जिक्र कर NCP नेता का बड़ा बयान
'टाइम बम के एंगल की भी जांच होनी चाहिए', अजित पवार का जिक्र कर NCP नेता का बड़ा बयान
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर क्यों गुस्साए सूर्यकुमार यादव?
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, क्यों गुस्साए सूर्या?
Box Office Update: 'ओ रोमियो' कर रही है धमाकेदार कमाई, Border का कलेक्शन घटा, Shahid Kapoor की फिल्म से Sunny Deol का बड़ा नुकसान
'बॉर्डर 2' की कमाई लाखों में सिमटी, ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, रात 10 बजे तक का कलेक्शन जानें
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
सोने को मात देता है बांग्लादेश का कौड़ियों के भाव बिकने वाला यह गोल्ड, हर कोई खा जाता है धोखा
सोने को मात देता है बांग्लादेश का कौड़ियों के भाव बिकने वाला यह गोल्ड, हर कोई खा जाता है धोखा
Embed widget