एक्सप्लोरर

Nalanda Murder: उधार नहीं देने पर दोस्त ने की हत्या, फोर लेन किनारे शव को फेंका, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Nalanda Murder Case: मृतक के परिजनों ने दोस्त पर ही हत्या का आरोप लगाया है. आरोप है कि दुकान से उधार सामान नहीं देने पर यह हत्या की गई है. पुलिस जांच कर रही है.

नालंदा: चंडी थाना इलाके के माधोपुर गांव (Madhopur Village) में सोमवार (17 अप्रैल) की रात एक किराना स्टोर के मालिक की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को बिसुनपुर (Bisunpur) फोर लेन के किनारे फेंक दिया गया. मंगलवार की सुबह फोर लेन के किनारे फेंके गए शव पर ग्रामीणों की नजर पड़ी. शव की पहचान माधोपुर गांव निवासी विजय प्रसाद के 26 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार के रूप में की गई. 

हत्या की जानकारी परिवार वालों को मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में परिवार वाले शव के पास पहुंचे. इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पूछताछ के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. 

परिजनों ने दोस्त पर ही लगाया हत्या का आरोप

परिजनों ने हत्या का आरोप डीह पर रहने वाले प्रकाश कुमार के दोस्त चिंटू कुमार पर लगाया है. परिजनों ने बताया कि 20 दिन पहले प्रकाश अपनी दुकान पर बैठा था. इसी दौरान उसका दोस्त चिंटू कुमार अपने कई दोस्तों के साथ दुकान पर आया और उधार सामान लेने की बात कही. प्रकाश ने उधार देने से मना कर दिया. उधार नहीं देने पर चिंटू बहुत नाराज हो गया था. इसी खुन्नस में उसने अपने दोस्त पर हमला कर दिया था. जानलेवा हमले की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई थी कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद चिंटू का मन बढ़ता चला गया. परिजनों ने चिंटू पर ही हत्या का आरोप लगाया है क्योंकि उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी. 

प्रकाश के छोटे भाई सूरज कुमार ने बताया कि दुकान से बराबर चिंटू उधार ले जाता था. पहले भी उधार ले गया था जिसका पैसा अभी तक नहीं दिया था. 20 दिन पहले भी उधार लेने आया था. उधार नहीं देने पर चिंटू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दुकान पर ही गोलीबारी कर दी थी. उस समय भी काफी झगड़ा हुआ था. पुलिस से भी शिकायत की गई थी मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई. 

आपराधिक प्रवृत्ति का था मृतक

इस मामले में हिलसा के डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि मंगलवार की अल सुबह शव मिलने की जानकारी मिली थी. इसके बाद पुलिस को मौके पर भेजा गया. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. शव की पहचान भी हो गई है. मृतक युवक का आपराधिक इतिहास रहा है. इसके खिलाफ थाने में आर्म्स एक्ट समेत कई मामले पहले से दर्ज हैं. कुछ मामलों में जेल भी जा चुका है. कुछ मामलों में समझौता कर यह बाहर था. परिवार वालों का कहना है कि दोस्त ने ही हत्या की है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- Jamui SBI Loot: जमुई में 16 लाख की डकैती, स्टेट बैंक में 5 की संख्या में घुसे थे बदमाश, नकद के साथ सोने की भी लूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Air Force: ये मिसाइल बनाएगी Su-30MKI को राफेल से भी खतरनाक, सुपर अपग्रेड से कांपा पाकिस्तान, देखते रह जाएंगे S-400 और THAAD
ये मिसाइल बनाएगी Su-30MKI को राफेल से भी खतरनाक, सुपर अपग्रेड से कांपा पाकिस्तान, देखते रह जाएंगे S-400 और THAAD
'भौजाई बोलेगी तो देवर का काम है बोलना', CM नीतीश और राबड़ी देवी के बीच नोकझोंक पर JDU
'भौजाई बोलेगी तो देवर का काम है बोलना', CM नीतीश और राबड़ी देवी के बीच नोकझोंक पर JDU
Rafale Fighter Jet: इस हफ्ते 114 राफेल की डील को मिलेगी मंजूरी, मैक्रों के भारत आने से पहले गुड न्यूज, मुनीर को लगेगा तगड़ा झटका
इस हफ्ते 114 राफेल की डील को मिलेगी मंजूरी, मैक्रों के भारत आने से पहले गुड न्यूज, मुनीर को लगेगा तगड़ा झटका
PAK vs USA: बाबर आजम की होगी छुट्टी? आज USA के खिलाफ इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकता है पाकिस्तान
बाबर आजम की होगी छुट्टी? आज USA के खिलाफ इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकता है पाकिस्तान

वीडियोज

India की पहली Gearbox वाली Electric Bike | Matter Aera 5000 Plus Explained
Bihar Breaking: Darbhanga केस को लेकर Nitish सरकार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा | Parliament Session
Peeragarhi Case Update: पीरागढ़ी केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग! | Breaking | ABP News
Om Birla की जाएगी कुर्सी? 102 सांसदों ने कर दिए नोटिस पर हस्ताक्षर ! | Parliament Session
Anil Ambani पर ED का शिकंजा, 40,000 करोड़ का हिसाब लेगी SIT | Reliance Group | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Air Force: ये मिसाइल बनाएगी Su-30MKI को राफेल से भी खतरनाक, सुपर अपग्रेड से कांपा पाकिस्तान, देखते रह जाएंगे S-400 और THAAD
ये मिसाइल बनाएगी Su-30MKI को राफेल से भी खतरनाक, सुपर अपग्रेड से कांपा पाकिस्तान, देखते रह जाएंगे S-400 और THAAD
'भौजाई बोलेगी तो देवर का काम है बोलना', CM नीतीश और राबड़ी देवी के बीच नोकझोंक पर JDU
'भौजाई बोलेगी तो देवर का काम है बोलना', CM नीतीश और राबड़ी देवी के बीच नोकझोंक पर JDU
Rafale Fighter Jet: इस हफ्ते 114 राफेल की डील को मिलेगी मंजूरी, मैक्रों के भारत आने से पहले गुड न्यूज, मुनीर को लगेगा तगड़ा झटका
इस हफ्ते 114 राफेल की डील को मिलेगी मंजूरी, मैक्रों के भारत आने से पहले गुड न्यूज, मुनीर को लगेगा तगड़ा झटका
PAK vs USA: बाबर आजम की होगी छुट्टी? आज USA के खिलाफ इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकता है पाकिस्तान
बाबर आजम की होगी छुट्टी? आज USA के खिलाफ इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकता है पाकिस्तान
Vishwambhara Box Office: एक हिट देने के बाद अब ‘विश्वम्भरा’ से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे चिरंजीवी? जानें हिट होने के लिए कितना कमाना होगा?
अब ‘विश्वम्भरा’ से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे चिरंजीवी? जानें हिट होने के लिए कितना कमाना होगा?
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
Odisha Child Death Due To Lice: सावधान! मामूली जुएं भी ले सकती हैं जान, ओडिशा में 12 साल की बच्ची की मौत ने सबको चौंकाया, जानें कैसे?
सावधान! मामूली जुएं भी ले सकती हैं जान, ओडिशा में 12 साल की बच्ची की मौत ने सबको चौंकाया, जानें कैसे?
NEET UG 2026: NEET UG परीक्षा से पहले NTA की खास सलाह, वीडियो में समझाई पूरी प्रक्रिया
NEET UG परीक्षा से पहले NTA की खास सलाह, वीडियो में समझाई पूरी प्रक्रिया
Embed widget